scriptप्रचार रथ पर हुई पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने धरना दिया | BJP has given up | Patrika News
हरदा

प्रचार रथ पर हुई पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने धरना दिया

– कांग्रेसियों पर गरजे भाजपा नेता

हरदाSep 05, 2018 / 11:51 am

sanjeev dubey

BJP has given up

प्रचार रथ पर हुई पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने धरना दिया

हरदा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा पर सीधी में हुई पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को नारायण टॉकीज चौक पर धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने इसे कांगे्रस की करतूत बताते हुए जमकर आक्रोश प्रकट किया। आंदोलन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह कतई बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं कि उनके कार्यक्रम में पत्थरबाजी या असामाजिक तत्व उपद्रव करें। हम शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव चाहते हैं। कांग्रेस के गुंडा तत्वों ने इस प्रकार की हरकतें की तो इसका जवाब दिया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा कि जिस तरह सीएम के कार्यक्रम में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है उससे कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द उठा है। इसी कारण वे हल्के स्तर पर राजनीति कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता अशोक गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य चुनाव के पहले की निराशा का प्रतीक है। जो सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकते वे इस तरह से अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पत्थरबाजी और उपद्रव करके दिखाना चाहते हैं। धरना प्रदर्शन को अशोक जैन आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान गौरीशंकर मुकाती, रमेश पटेल, प्रेमनारायण लेगा, विजय सिंह राजपूत, तिलकराज शर्मा, राधेश्याम डूडी, देवीसिंह सांखला, उदय सिंह चौहान, सिद्धार्थ पचोरी, गणेश मुकाती, कैलाश डूडी, मनोहरलाल शर्मा, प्रदीप गौर, प्रहलाद पटेल, सुरेश लाठी, लक्ष्मण सिटोले, नितेश बादर, दीपक नेमा, विपिन सोनकर, ओम मोरछले आदि उपस्थित थे।
राजनीतिक नौटंकी कर रहे भाजपा नेता : कांग्रेस
भाजपा के धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने इसे राजनीतिक नौटंकीबाजी करार दिया है। जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव एवं गगन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा हरदा सहित अन्य स्थानों पर दिया गया धरने से कांग्रेस के इन आरोपों को बल मिलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। शिवराज सिंह चौहान के शासन में प्रदेश में आर्थिक आपातकाल भी लागू हो गया है। यात्रा में कम होती जनता की भागीदारी से भयभीत होकर जनता की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए इस तरह के धरने दे रहे हैं। यह किसी घटना के विरोध में दिया गया धरना न होकर शिवराज सिंह चौहान की सरकार को उनकी अक्षमता के लिए दिया गया उनकी ही पार्टी का प्रमाणपत्र है।
मुख्यमंत्री को साइकिल देगी युवक कांग्रेस
हरदा. जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पेट्रोल मूल्यवृद्धि का विरोध करते हुए साइकिल से विधानसभा गए थे।आज पेट्रोल के दाम ८६ रुपए हो गए हैं, फिर भी सीएम चार पहिया वाहन से प्रदेश में रथ यात्रा निकाल रहे हैं। जनता के हितैषी बनने का ढकोसला करने वाले सीएम पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि कम करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए उन्हें साइकिल का उपयोग करने के लिए 6 सितंबर को युवक कांगे्रस द्वारा साइकिल भेंट की जाएगी। यह बातें युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मंेद्रसिंह राजपूत ने शहर में साइकिल खरीदने के लिए चंदा करते हुए कही। उन्होंने बताया कि युकां कार्यकर्ताओं ने शहर की दुकानों पर जाकर लोगों से एक-एक रुपया चंदा लिया, ताकि उससे साइकिल खरीदी जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिंह गुरुवार को हरदा आ रहे हैं।उन्हें यह साइकिल भेंट की जाएगी। चंदा एकत्रित करने के दौरान उनके साथ राकेश सूरमा, भूपेंद्र राजपूत, शैलेंद्र पटेल, विक्रम राठौड़, रोशन बघेल, योगेश चौहान, कृष्णा विश्नोई गौरव सराठे, धर्मेंद्र शिंदे, प्रदीप राजपूत, मुकेश यादव, भवानी राजपूत, दीपेश राजपूत, विशाल नागवे, गोलू नागवे, दशरथ नागराज, अरविंद आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो