scriptअजब परंपरा- नाचते हुए चलते हैं ये आदिवासी | Folksong and folk dance , Tribal dance | Patrika News

अजब परंपरा- नाचते हुए चलते हैं ये आदिवासी

locationहरदाPublished: Mar 24, 2019 10:13:21 am

नाचते हुए चलते हैं ये आदिवासी

Folksong and folk dance , Tribal dance

Folksong and folk dance , Tribal dance

खिरकिया
आदिवासियों की परंपराएं क्षेत्र में आज भी निभाई जा रहीं हैं। वन अंचल में रहनेवाले लोग तमाम कठिनाइयों के बाद भी अपने रीति-रिवाजों, प्रथाओं को जीवित रखे हुए हैं। आदिवासियों के नृत्य और गीतों की तो बात ही अलग है। लोकगीत और लोकनृत्यों पर झूमते आदिवासियों को देखकर आमजन भी थिरक उठते हैं।
चल समारोह के माध्यम से नृत्य की प्रस्तुति दी

नगर में ऐसे ही आदिवासी नृत्य की धूम मची। समीप के खण्डवा जिले के आदिवासी ब्लाक खालवा के गांव जूनापानी के दल द्वारा यह प्रस्तुति की गई। चल समारोह के माध्यम से नृत्य की प्रस्तुति दी गई। चल समारोह बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से होकर गुजरा। मुख्य चौराहों पर दल द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गईं। आदिवासी चलते चलते यह नृत्य कर रहे थे। नाचते-गाते आगे बढ़ रहे आदिवासियों के इस समारोह की नागरिकों ने खूब सराहना की। लोकगीत और लोकनृत्यों पर झूमते आदिवासियों को देखकर आमजन भी थिरक उठते हैं।
———
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो