scriptएक क्लिक करने के तीन दिन बाद भी केसीसी खातों में नहीं पहुंची फसल बीमा राशि | insurance coverage | Patrika News
हरदा

एक क्लिक करने के तीन दिन बाद भी केसीसी खातों में नहीं पहुंची फसल बीमा राशि

बैंकों से किसानों को भेजा जा रहा कृषि विभाग कार्यालय

हरदाSep 21, 2020 / 10:41 pm

gurudatt rajvaidya

एक क्लिक करने के तीन दिन बाद भी केसीसी खातों में नहीं पहुंची फसल बीमा राशि

एक क्लिक करने के तीन दिन बाद भी केसीसी खातों में नहीं पहुंची फसल बीमा राशि

मसनगांव. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के एक क्लिक पर खातों में पहुंचने वाली बीमा राशि तीन दिन बाद भी कई किसानों के केसीसी खातों में नहीं पहुंची है। राशि पाने के लिए किसान बैंकों के चक्कर काट रहे है। बैंकों से किसानोंं को कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचाया जा रहा है। गांव की बैंक ऑफ इंडिया में कुछ किसानों के खातों में राशि आने के पश्चात अन्य किसान दूसरे दिन राशि पहुंचने की राह देखते रहे। लेकिन सोमवार को भी खातों में राशि नहीं आने से किसानों को निराशा हाथ लगी। सबसे अधिक परेशानी स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहकों की है जहां गिने-चुने किसानों के खातों में ही राशि पहुंची है। बीमा राशि के वितरण में विसंगति के कारण कई किसानों के नाम छूट गए है। जबकि कुछ को अलग-अलग रकबों के हिसाब से राशि दी गई है। इनमें एक किसान के नाम से चार रकबे होने पर दो की राशि खातों में आ गई है। दो रकबों की नही आने से किसान उस रकबे की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हंै।
किसानों को खाद बीज के लिए नगदी की आवश्कता –
सोयाबीन फसल खराब होने से किसानों को रबी फसल के खाद बीज लेने के लिए नगदी की आवश्यकता है। इसमें बीमे की राशि किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। एक साल के इंतजार के बाद यह राशि किसानों को मिलने जा रही है। इसमें भी कई खामियां बनी हुई है। कुछ किसानों ने जितना प्रीमियम जमा किया है उतनी राशि भी उनके हाथ नहीं आ रही है। इससे किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हंै। क्षेत्र के किसानों ने मांग की है कि बीमा राशि एक साथ सभी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाए।

Home / Harda / एक क्लिक करने के तीन दिन बाद भी केसीसी खातों में नहीं पहुंची फसल बीमा राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो