scriptkiller friend – चाकू से दोस्त का रेत दिया गला, इस शक में कर दी हत्या | killer friend story of mp | Patrika News
हरदा

killer friend – चाकू से दोस्त का रेत दिया गला, इस शक में कर दी हत्या

दोस्त का रेत दिया गला

हरदाJun 04, 2019 / 11:12 am

बृजेश चौकसे

killer friend story of mp

killer friend story of mp

हरदा
शहर में एक लोमहर्षक वारदात हुई। एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त का गला रेत दिया। आरोपी ने अपने दोस्त पर हमला कर दिया और गले पर चाकू से कई वार किए। चाकू के वार से बुरी तरह घायल तड़पता रहा और फिर कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश जब्त की और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। इधर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण अवैध संबंध है। हालांकि अभी मामले की पड़ताल की जा रही है।
सरेआम कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार डबल फाटक के पास का निवासी मदन पिता नंदकिशोर कौशल की हत्या कर दी गई है। 50 साल का मदन बीती रात भाट परेटिया गया था। बताया जा रहा है कि यहां दो लोग पार्टी करने गए थे। वहीं पर आपसी विवाद में साथी ने मदन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी सुरेश कुमार उपाध्याय उर्फ मुन्ना ने मदन के गले पर कई चाकू मारे। चाकु के वार से मदन के गले से खून का फव्वारा छूट पड़ा। वह मुन्ना से बचने की कोशिश करता रहा लेकिन असफल रहा। चाकू के वार से बुरी तरह घायल हुआ मदन तड़पता रहा और फिर कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
अवैध संबंध का था शक
हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां खून से लथपथ मदन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण अवैध संबंध है। हालांकि अभी मामले की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी मुन्ना पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद हत्या की वजह सामने आने की उम्मीद है।

Home / Harda / killer friend – चाकू से दोस्त का रेत दिया गला, इस शक में कर दी हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो