scriptहरदा स्टेशन पहुंचने से पहले दो टुकड़ों में बंटी पंजाब मेल | Punjab Mail divided into two pieces | Patrika News
हरदा

हरदा स्टेशन पहुंचने से पहले दो टुकड़ों में बंटी पंजाब मेल

हरदा की देव कालोनी के पास हुआ हादसा

हरदाJan 23, 2020 / 11:34 pm

rakesh malviya

हरदा स्टेशन पहुंचने से पहले दो टुकड़ों में बंटी पंजाब मेल

हरदा स्टेशन पहुंचने से पहले दो टुकड़ों में बंटी पंजाब मेल

हरदा. फिरोजपुर मुंबई टे्रन १२१३८ रात १० हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले देव कालोनी के पास दो टुकड़ों में बंट गई। टे्रन का अगला हिस्सा स्टेशन के करीब पहुंच गया जबकि दूसरा हिस्सा वहीं छूट गया। उल्लेखनीय है कि टे्रन हरदा स्टेशन पहुंचने से पहले ३० किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी। घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार दुबे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग आधे घंटे में शांटिग को जोड़ा गया इसके बाद टे्रन का स्टेशन तक ले जाया गया।
देव कालोनी के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक १२१३८ फिरोजपुर मुंबई टे्रन करीब दो घंटे हरदा आ रही थी इसी दौरान स्टेशन से कुछ दूरी देव कॉलोनी के पास टे्रन की बोगी क्रमांक एस 5 और एस ६ की कपलिंग अचानक टूट गई जिसके चलते टे्रन का आधा हिस्सा रेलवे स्टेशन की और चला गया जबकि पिछला हिस्सा धीरे-धीरे स्टेशन जाने लगा। इसी दौरान टे्रन में बैठे रेल यात्रियों को अचानक तेज झटका लगा जिसके कारण रेल यात्री घबरा गए। इसी दौरान दो हिस्सों में बंटी टे्रन को देखकर यात्रियों में हडक़ंप मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे रेल अधिकारी और आरपीएफ स्टॉफ ने यात्रियों को समझाया गया।

५० मीटर दूरी से वापस आई टे्रन
टे्रन को आधे हिस्से में बंटे देख टे्रन में सवार रेल यात्रियों में हडकंप मच गया। इसी दौरान टे्रन का करीब ५० मीटर दूरी से वापस लाकर बोगी से जोड़ा। रेल अधिकारी ने करीब आधे घंटे में कपलिंग को जोडक़र टे्रन का स्टेशन पर लाया गया इसके बाद रेल अधिकारी द्वारा टे्रन की जांच करने के बाद टे्रन को रवाना किया गया। इस संबंध में हरदा स्टेशन उप अधिक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि रात १० बजेकर २ मिनट पर हरदा रेलवे स्टेशन के आउटर पर पंजाब मेल के बोगियों की कपलिंग टूट गई थी। घटना के बाद रेल कर्मचारियों द्वारा करीब आधे घंटे में कपलिंग को जोड़ा गया इसके बाद टे्रन हरदा स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कपलिंग तकनीकि के कारण टूटी थी। टे्रन को रात १० बजकर ४२ मिनट पर रवाना किया गया।

Home / Harda / हरदा स्टेशन पहुंचने से पहले दो टुकड़ों में बंटी पंजाब मेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो