scriptउत्पादन बढऩे से भी किसानों को नहीं मिल रहा लाभ | Soybean, urad crop harvesting begins | Patrika News
हरदा

उत्पादन बढऩे से भी किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

क्षेत्र में सोयाबीन, उड़द फसल की कटाई शुरू

हरदाSep 17, 2018 / 12:05 pm

sanjeev dubey

Soybean, urad crop harvesting begins

उत्पादन बढऩे से भी किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

खिरकिया. खरीफ की फसल उड़द एवं सोयाबीन की कटाई प्रारंभ हो गई। उड़द की कटाई का समय एक सप्ताह पूर्व ही प्रारंभ हो गया था, लेकिन अब सोयाबीन की कटाई भी शुरू हो गई है। किसानों द्वारा कहीं हार्वेस्टर से तो कहीं हाथ से सोयाबीन कटाई कराई जा रही है। खरीफ की फसलों से किसानों को गत वर्ष की अपेक्षा उत्पादन तो ठीक-ठाक मिल रहा है, लेकिन किसानों द्वारा लगाई गई लागत से कोई खास लाभ प्रारंभिक रूप से नहीं मिल रहा है। किसानों द्वारा फसलों के मूल्य अच्छे होने पर ही लाभ बेहतर होना बताया जा रहा हैै। ग्राम बेडिय़ाकलां के किसान राहुल पुनासे ने बताया कि प्रति एकड़ सात-आठ क्विंटल की दर से सोयाबीन का उत्पादन हो रहा है, जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा ठीक है, लेकिन उत्पादन बढऩे पर भी कृषकों को कोई खास लाभ होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी वजह उन्होंने खाद बीज कीटनाशक दवाई एवं डीजल, पेट्रोल के बढ़ते हुए भाव के साथ-साथ सोयाबीन का दाम कम मिलना बताया है। उन्होंने सोयाबीन का रेट 4000 से ऊपर होने पर ही कुछ लाभ होने की बात कही। इसी तरह विकासखंड के अन्य गांवों में फसलों का कटाई कार्य किया जा रहा है।
सोयाबीन, उड़द और मक्का में कीट प्रकोप बढ़ा
टिमरनी. इन दिनों विकासखंड में सोयाबीन, उड़द, मक्का की फसलें बीमारियों ंकी चपेट में आ रही हंै। सोयाबीन की फसल में पीला मोजक रोग तो उड़द की फसल में भी कई बीमारियों के लगने की वजह से कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी हैं। वन क्षेत्रों में मक्का की फसल में भी रोग लगने से खराब हो रही है। गत दिनों ग्रामीणों ने मक्का फसल खराब होने की शिकायत एसडीएम, तहसीलदार एवं हरदा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की थी। जानकारी के अनुसार विकासखंड करीब 30 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन तथा 21 हजार हेक्टेयर में उड़द की फसल लगाई गई है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कचनार, झिरन्या में मक्का फसल का निरीक्षण किया। मक्का की फसल पर लगने वाले रस ***** कीट माहू के अत्यधिक मात्रा के कारण भुट्टों में सडऩ मिली। वहीं सोयाबीन फसल पर भी पीला मोजक रोग देखने को मिला। किसानों ने कहा कि उनकी फसल चौपट हो रही है। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें फसल बचाने के लिए उपाय बताए। लछौरा के किसान छोटू पटेल ने बताया कि करीब विकासखंड में कई एकड़ फसल खराब हो चुकी है। इधर, तहसीलदार अलका एक्का का कहना है कि खराब फसलों का सर्वे करवाया जा रहा है।

Home / Harda / उत्पादन बढऩे से भी किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो