scriptमहिला ने अज्ञात कारणों से आग लगाई, मौत | Woman burnt to death due to unknown reasons | Patrika News
हरदा

महिला ने अज्ञात कारणों से आग लगाई, मौत

साथ में पलंग पर सोया डेढ़ वर्षीय बेटा भी झुलसा

हरदाFeb 08, 2019 / 11:11 pm

sanjeev dubey

patrika

Woman burnt to death due to unknown reasons

टिमरनी. ब्लाक की मनियाखेड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले लाहड़पुर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिस समय उसने यह आत्मघाती कदम उठाया उस दौरान उसकी बेटी तथा बेटा साथ सो रहे थे। घटना में महिला का डेढ़ वर्षीय बेटा भी झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभा पति संतोष कुशवाह (34) वर्ष का पति ड्रायवर है। वह नौकरी पर गया था। खुद को आग लगाने के बाद वह चीखी तो आसपास के लोग और परिजन जाग गए। इसके बाद शोभा को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। डॉ. राजेश मीणा ने प्राथमिक उपचार देकर महिला को जिला अस्पताल रैफर किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीआई मनोज सिंग ने निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। हरदा से एफएसएल अधिकारी अमिता जौहरी, प्रशिक्षु डीएसपी रवि शर्मा आदि ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीआई सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान लिए जाएंगे। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बालक की हालत भी गंभीर
शोभा के साथ सो रहा डेढ़ वर्षीय बालक गौरव भी बुरी तरह झुलस गया। उसे भी भोपाल रैफर किया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शोभा की दो बेटियां भी हैं।
ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस
बताया जाता है कि महिला को जिस एंबुलेंस से टिमरनी से हरदा लाया गया वह शुक्रवार सुबह हरदा के रेलवे डबल फाटक बंद होने से लगे जाम में फंसी रही। खासी देर बाद एंबुलेंस जाम से निकली।
लड़के की सगाई करने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी
रहटगांव. तहसील क्षेत्र के वनग्राम गोराखाल के पास शुक्रवार को सगाई करने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 24 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सगाई करने वे आमसागर से चंद्रखाल जा रहे थे। गोराखाल के पास ट्रक को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। संजीवनी 108 से घायलों को अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में घायल दूल्हे को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में रखिया बाई पति मांगीलाल 48 वर्ष, जगराई बाई पति दादू उम्र 50 वर्ष, कलाई बाई पति राजाराम उम्र 50 वर्ष, शिवरति 50 वर्ष, जमुना बाई पति शोभाराम उम्र 50 वर्ष आदि को हाथ व पैर में चोटें आई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो