scriptखुले बरामदे में सोई थी महिला, सुबह इस हाल में मिली | Woman found dead | Patrika News
हरदा

खुले बरामदे में सोई थी महिला, सुबह इस हाल में मिली

इस हाल में मिली महिला,

हरदाJan 23, 2019 / 04:57 pm

बृजेश चौकसे

Woman found dead

Woman found dead

हरदा.
खिरकिया में इस सीजन में जमकर ठंड पड़ रही है। माह की शुुरूआत में तो पारा 10 डिग्री सेल्सियश से नीचे तक चला गया था। क्षेत्र के कई हिस्सों में पारा 7-8 डिग्री सेल्सियश भी दर्ज किया गया था। कड़ाके की सर्दी के कारण फसलों को भी खासा फायदा हुआ। हालांकि शीतलहर के कारण अभी तक जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। जिले में ठंड के कारण मौत का पहला मामला सामने आया है। खिरकिया में ठंड के कारण एक महिला की मौत हुई।

बीती रात ग्राम कोथमी में अधिक ठंड लगने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव की सजा बाई की रात को मौत हो गई। वे करीब साठ वर्ष की थीं। परिजनों ने बताया कि रात में वे अपने घर के खुले बरामदे में सो रहीं थीं। देर रात जब तापमान गिरा और कड़ाके की सर्दी पडऩे लगी तो बरामदे में सो रही सजाबाई यह ठंड सहन ना कर पाई और उनकी मौत हो गई। सुबह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉक्टर दीपक तिवारी द्वारा पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों के सुपुर्द की गई।

Home / Harda / खुले बरामदे में सोई थी महिला, सुबह इस हाल में मिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो