scriptविश्व आदिवासी दिवस- बड़ा देव का पूजन और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया | World Tribal Day | Patrika News
हरदा

विश्व आदिवासी दिवस- बड़ा देव का पूजन और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

– सामाजिक एकता व जनजागृति लाने की बात पर जोर

हरदाAug 09, 2020 / 10:14 pm

gurudatt rajvaidya

विश्व आदिवासी दिवस

विश्व आदिवासी दिवस

हरदा. विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अजाक्स, आकाश, आदिवासी छात्र संगठन, एससीएसटी के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा छोटे-छोटे रूप में कई स्थानों पर कार्यकम आयोजित किए गए। अजाक्स कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा देव का पूजन किया। डॉ. अंंबेडकर, बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, रेंगा कोरकू, ज्योतिबा फुले, शंकरशाह, रघुनाथ शाह, टंट्या भील आदि के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। कक्षा 10वीं व 12वीं में 60 प्रतिशत व अधिक अंक अर्जित करने वाले दुर्गेश परते, साक्षी धुर्वे, निकिता मसकोले, कृष्णकुमार आहाके, साक्षी उइके, मौसम, लखनलाल, सपना उइके, सरिता चौहान आदि को प्रशस्ति पत्र, शील्ड व प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
शिक्षा व संस्कृति पर विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम में अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा निराला, संरक्षक डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, पीसी पोर्ते, ब्लाक अध्यक्ष भुजराम बछानिया, सर्व आदिवासी समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, राखी करोचि, मौसम पोर्ते, अधिवक्ता सुखराम बामने, सुनील चौरे, सुभाष मसकोले, रामचंद्र सांवरे आदि ने संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, जन जागृति लाने, बच्चों की शिक्षा, सामाजिक संस्कृति, भाषा व अपने अधिकारों पर विचार व्यक्त किए। अजाक्स कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एससी, एसटी वर्ग का शोषण एवं उन पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार महेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंपा।
छात्रावास में मनाया विश्व आदिवासी दिवस, पौधरोपण किया
शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस मौके पर आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक सीपी सोनी ने आदिवासी महापुरुषों व डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की। सोनी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। इस समाज के लोगों की विभिन्न बोली, भाषा परिधान, नृत्य में भिन्नता होते हुए भी संस्कृति एक है। आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए शासन, प्रशासन प्रयासरत है। छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने कहा कि आदिवासी दो शब्द आदि और वासी से मिलकर बना है। इसका अर्थ मूल निवासी होता है। इस वर्ग के लोग अपने धार्मिक स्थल, खेत, घर आदि स्थानों पर एक विशिष्ट प्रकार का झंडा लगाते हैं। इसमें सूरज, चांद इत्यादि के प्रतीक होते हैं। आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं। इस मौके पर छात्रावास परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में सुनील बिल्लौरे, किशोर राठौर, बीएल चाकरडे, धीरेन्द्र बामनिया, शंकरलाल ढोके, रामविलास सांवरे, नर्मदा प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।

Home / Harda / विश्व आदिवासी दिवस- बड़ा देव का पूजन और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो