scriptपेड़ से लटकती मिली दो प्रेमियों की लाश, रात को घर से निकले थे दोनों | Girlfriend Boyfriend found Together Died Hanging with Tree in Hardoi | Patrika News
हरदोई

पेड़ से लटकती मिली दो प्रेमियों की लाश, रात को घर से निकले थे दोनों

एक ही रस्सी में दोनों का शव पेड़ से लटक रहा था। पुलिस छानबीन में जुटी है।

हरदोईAug 03, 2021 / 07:28 pm

रफतउद्दीन फरीद

hardoi thana sandi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, हरदोई. सांडी थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक ही रस्सी से लटक रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी में प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने छानबीन कर मामले की तह तक पहुंचने की बात कही है।


नवाबगंज कुचिला मजरा पिंडारी के रहने वाले सुनील कुमार और पड़ोस गांव सैदपुर की युवती का शव मंगलवार को सैदपुर गांव में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। खबर आग की तरह फैली और वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को उतरवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने इंटर की पढ़ाई एक ही स्कूल से साथ की थी। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक के परिजनों के अनुसार वह सोमवार की रात को भोजन करने के बाद सो गया, पर सुबह उठने पर वह घर में नहीं था। उधर युवती भी रात घर से निकली थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे। पुलिस का कहना है कि वह मामले की छानबीन में जुटी है।

Home / Hardoi / पेड़ से लटकती मिली दो प्रेमियों की लाश, रात को घर से निकले थे दोनों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो