scriptपांच साल की मासूम की गला दबाकर हत्या, नाजुक अंगों पर चोटों के निशान, दुष्कर्म की आशंका, जानिए पूरा मामला! | 5-year-old girl murdered, bruises on fragile limbs, suspect of rape | Patrika News
हाथरस

पांच साल की मासूम की गला दबाकर हत्या, नाजुक अंगों पर चोटों के निशान, दुष्कर्म की आशंका, जानिए पूरा मामला!

 
मंगलवार रात घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी बच्ची।

हाथरसNov 14, 2019 / 02:28 pm

suchita mishra

Rape Case

Rape Case

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार रात को बच्ची घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गई थी। दो घंटे बाद बच्ची का खून से लथपथ शव एक खेत में बरामद हुआ था। इसके बाद से बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्ची को गला घोंटकर मारने व उसके नाजुक अंगों पर चोटों के निशान की बात सामने आयी है।
यह भी पढ़ें

UP Tourism: कल से शुरू हो जाएगा Chuka Spot, जानिए यहां की विशेषताएं और अन्य जरूरी जानकारी!

यह है मामला
मंगलवार रात करीब आठ बजे पांच साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद अचानक गायब हो गई। नौ बजे तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उसकी मां तलाशने निकली तो देखा कि बाकी बच्चे खेल रहे हैं, सिर्फ उनकी बच्ची गायब है। इसके बाद बच्ची की मां ने ये जानकारी पति को दी। सभी परिजन बच्ची को ढूंढने निकल पड़े। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। करीब 10 बजे पीआरवी पहुंची। इसके बाद गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। शव देखते ही लोगों को बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का अंदाजा हो गया था। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर्स के पैनल ने किया। इसे लेकर स्लाइड भी बनाई गई है। बच्ची के शव के पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। पोस्टमार्टम में बच्ची के नाजुक अंगों पर गहरी चोट व गला दबाकर हत्या की बात सामने आयी है। ऐसे में विशेषज्ञ भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की बात की पुष्टि हो पाएगी। इधर बच्ची के परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया। फिलहाल पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindi News/ Hathras / पांच साल की मासूम की गला दबाकर हत्या, नाजुक अंगों पर चोटों के निशान, दुष्कर्म की आशंका, जानिए पूरा मामला!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो