scriptलोकसभा चुनाव से पहले RSS की तरह BJP में भी ‘गुरु दक्षिणा’, जानिए क्या होने जा रहा | BJP planning to will Lok Sabha election 2019 latest news in hindi | Patrika News
हाथरस

लोकसभा चुनाव से पहले RSS की तरह BJP में भी ‘गुरु दक्षिणा’, जानिए क्या होने जा रहा

11 फऱवरी को प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा समर्पण दिवस, कार्यकर्ता स्वेच्छा से समर्पित करेंगे धनराशि

हाथरसJan 22, 2019 / 08:52 am

धीरेंद्र यादव

MP: BJP ready for Lok Sabha elections

MP: BJP ready for Lok Sabha elections

हाथरस। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की भट्ठी में झोंक रखा है। प्रत्येक दिन के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। चुनाव तक किसी को भी चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा। भाजपा बूथ स्तर पर समर्पण दिवस मनाएगी। इसके तहत कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे पार्टी को धनराशि समर्पित करें। यह कार्यक्रम ऱाष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर ही है, जिसमें स्वयंसेवक साल में एक दिन गुरु दक्षिणा करते हैं। भाजपा ने इसका नाम बदलकर समर्पण दिवस कर दिया है।
BJP
बूथों की ग्रेडिंग

तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला और बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी यहां आए। श्री शुक्ला ने बताया कि बताया कि फरवरी और मार्च तक पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम तय किये हैं। इनमें सेक्टर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, प्रबुद्धजनों का सम्मेलन, युवा संसद सम्मेलन तथा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आदि होने हैं। इसी के साथ बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे, जिसमें जिला व मण्डल में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, बूथ के प्रभारी होंगे। सभी बूथ समितियों का गठन 25 जनवरी तक करते हुए बूथों को ए, बी, सी, डी श्रेणी में विभाजित कर ग्रेडिंग की जायेगी।
BJP
लाभार्थियों के घर जाएगा कमल का फूल

उन्होंने कहा कि 20 से 30 जनवरी के बीच राशनकार्ड, आयुष्मान भारत के कार्ड सांसद विधायकों द्वारा वितरित किये जायेंगे। 11 फरवरी को समर्पण दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया जायेगा। कार्यकर्ता इच्छानुसार समर्पण राशि एकत्रित करेंगे। 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होगा। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों के निवासी लोगों के घर पर भाजपा का झण्डा व स्टिकर लगाकर सम्पर्क करेंगे। 26 फरवरी को कमल विकास ज्योति संकल्प अभियान कार्यक्रम मनाया जायेगा। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता कमल के फूल को 2 बजे से सायं 5 बजे तक केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर पर ले जाएंगे। 2 मार्च को बाइक रैली विधानसभा स्तर पर निकाली जायेगी।
BJP
विपक्ष घोटालेबाजों का जमघट

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि विपक्ष घोटालेबाजों का जमघट व चोरों का झुण्ड बनाकर इकट्ठे हो रहे हैं। चैकीदार तो चैकीदारी अकेला ही करता है। सभी को अपने-अपने परिवार की पडी है और हमारे नेता मोदी जी व योगी जी चाहते हैं कि हमारा देश विश्व गुरू बने। कांग्रेस ऑक्सीजन से चल रही है और केन्द्र में सरकार बनाने की सोच रही है। पीएम मोदी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है और 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
BJP
ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अलीगढ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजेश दिवाकर ने भी विचार व्यक्त किये । सैक्टर बैठक में जिला प्रभारी अंजुला माहौर, जिलाध्यक्ष, विजयदत्त पालीवाल, विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, अलीगढ महानगर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक रवीन्द्रपाल सिंह, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, एटा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, अलीगढ जिलाध्यक्ष गोपाल ठाकुर, कासगंज जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी, अलीगढ अध्यक्ष विवेक सारस्वत, धीरेन्द्र चौहान, डॉ. राजीव सेंगर, रामकुमार वर्मा, अखिलेश गुप्ता, संध्या आर्य, कप्तान सिंह ठैनुआ, सुरेश प्रताप गांधी आदि लोग मौजूद थे। संचालन ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो