हाथरस

शोहदे ने लड़की से किया छेड़खानी, बहादुर बेटी ने 30 सेकंड में सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मनचला एक लड़की से छेड़खानी करने की कोशिश करता है। बेटी ने महज 30 सेकंड में उसे सबक सिखा दिया।
 

हाथरसMar 22, 2024 / 05:13 pm

Mahendra Tiwari

हाथरस गेट कोतवाली

सरकार के लाखों प्रयास के बावजूद मनचलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। लेकिन मनचलों को सबक सिखाने का बीड़ा खुद बेटियों ने उठा लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मनचला छेड़खानी करने की कोशिश करता है। बेटी उसे 30 सेकंड में सबक सिखा देती है। वह बाइक मोड़कर मुंह छुपा कर रफू चक्कर हो जाता है। लेकिन यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यूपी के हाथरस में एक 17 वर्षीय लड़की ने एक शोहदा को गजब का सबक सिखाया है। महज 30 सेकंड में लड़के ने गंदी हरकत की और लड़की ने उसे सबक सिखा दिया है। इसके बाद लड़का वहां से उड़न छू हो गया। उधर लड़की भी मौके से भाग निकली। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया में 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सुनसान सड़क पर एक लड़की आ रही होती है। इसी दौरान बाइक सवार एक मनचला आकर उसे छेड़ देता है। मनचले के छेड़ने से लड़की असहज होती है। लेकिन उसके तुरंत बाद वह सभल जाती है। वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि रात का समय है। बाइक सवार युवक महज लड़की को छेड़ने के उद्देश्य से ही आता है। क्योंकि वह लड़की को छेड़ने के बाद तुरंत वापस भागने के फिराक में बाइक को दाहिने तरफ घूमता है। लेकिन सामने कम जगह और नाली होने के कारण से बाइक को पूरी तरह से एक बार में ही घूमा नहीं पता है। इसलिए उसको ब्रेक लगाकर थोड़ा बैक होना पड़ता है। तब तक लड़की अपने दाहिने पैर का चप्पल हाथ में लेकर युवक के सिर पर एक के बाद एक लगातार कई चप्पल जड़ देती है। और फिर अपने गंतव्य के तरफ दौड़ कर भाग जाती है। वहीं बाइक सवार मनचला भी चप्पल खाने के बाद जिस राह से आया था। उसी राह वापस लौट जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाथरस जिले के हाथरस गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के तलाश की तलाश कर रही है।

Home / Hathras / शोहदे ने लड़की से किया छेड़खानी, बहादुर बेटी ने 30 सेकंड में सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.