scriptइस इंजेक्शन ने मिटाई पति-पत्नी के बीच की दूरी, यहां इतनी महिलाओं ने अपनाया | know Use and benefits of Antara injection in hindi | Patrika News
हाथरस

इस इंजेक्शन ने मिटाई पति-पत्नी के बीच की दूरी, यहां इतनी महिलाओं ने अपनाया

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रूपेंद्र गोयल ने बताया कि इंजेक्शन व गोली निशुल्क उपलब्ध है।

हाथरसApr 24, 2019 / 09:59 am

Bhanu Pratap

injection

injection

हाथरस। जनपद में कुल 1276 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन को अपनाया है। अब देखा जा रहा है कि धीमे- धीमे ही सही पर लोग परिवार नियोजन के प्रति जागरूक हो रहे है। नसबंदी हो या फिर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किये गए गर्भनिरोधक अंतरा और छाया हो, महिलाओं ने इन्हें अपनाने में काफी रुचि दिखाई है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन को ध्यान में रखते हुए गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन और छाया नाम की टैबलेट की शुरुआत की थी।

परिवार नियोजन का सबसे अच्छा साधन
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रूपेंद्र गोयल ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली परिवार नियोजन का सबसे अच्छा साधन है। जिला महिला अस्पताल में दोनों ही विकल्प निशुल्क उपलब्ध है। अभी तक 1276 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन और 471 महिलाओं को छाया गोली का लाभ मिल चुका है। 01 अप्रैल 2018 से यह सुविधा हमारे यहां निरंतर जारी है। इसका प्रचार-प्रसार भी लगातार कराया जा रहा है।

कौन लगवा सकता है
– डिलीवरी के बाद स्तनपान कराने वाली महिलायें।
– डिलीवरी के छह सप्ताह बाद।
– जो महिला दो बच्चों में अन्तर रखना चाहती है।
कब लग सकता है पहला इन्जेक्शन
– माहवारी शुरु होने के 7 दिन के अन्दर
– प्रसव होने के 6 सप्ताह बाद
– गर्भपात होने के बाद 7 दिन के अन्दर
टोल फ्री पर ले सकती है परामर्श
– अन्तरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिला सलाह लेने के लिए अंतरा टोल फ्री नम्बर 18001033044 पर कल कर महिला विशेषज्ञ से बात कर सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो