script18.31 लाख वोटर 18 अप्रैल को करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टी पहुंची केन्द्रों पर, देखें वीडियो | Lok sabha election 2019 voting on 18 april in hathras constituency | Patrika News
हाथरस

18.31 लाख वोटर 18 अप्रैल को करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टी पहुंची केन्द्रों पर, देखें वीडियो

आठ प्रत्याशी मैदान में, मुकाबला त्रिकोणीय, पुलिस-प्रशासन ने पूरी की तैयारी

हाथरसApr 17, 2019 / 03:54 pm

अमित शर्मा

polling party

polling party

हाथरस। दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। हाथरस लोकसभा सीट पर भी 18 अप्रैल को मतदान होना है। जनपद के एमजी पॉलिटेक्निक से आज सुबह से ही मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को लगातार रवाना किया जा रहा है। हाथरस में कुल 1310 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। हाथरस लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें आती है, जिनमें अलीगढ़ जनपद की इगलास व छर्रा, हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद व सिकंदराराऊ सीट शामिल है। मतदान 18 अप्रैल को होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
हाथरस से आठ प्रत्याशी मैदान में
दूसरे चरण (18 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होना है, आठ लोकसभा सीटों में नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल है। इस चरण के मुख्य उम्मीदवारों में मथुरा से अभिनेत्री हेमामालिनी भाजपा की तरफ से मैदान में है। वहीं फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस ने राजबब्बर को मैदान में उतारा है। उधर हाथरस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में है। यहां कुल 18 लाख 31 हजार 216 मतदाता है, जो कल अपने मत का प्रयोग करेंगे और यहां 2 हजार 195 मतदेय स्थल बनाए गए है।
प्रत्याशी- पार्टी

1- राजवीर सिंह दिलेर -भाजपा

2- रामजीलाल सुमन -गठबंधन

3- त्रिलोकी राम दिवाकर – कांग्रेस

4- भूपेंद्र सिंह – राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

5- राजाराम – लोकदल
6. दिनेश साईं – निर्दलीय

7- तिलक सिंह – निर्दलीय

8- हर सवरूप – सरपंच समाज पार्टी

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होगा सम्म्पन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्म्पन होगा। मतदान कर्मचारी मतदान अच्छे से कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो