scriptयहां सबकुछ भाजपा का, सौतेली है तो सिर्फ जनता | Narendra modis swachh bharat mission fails in hathras latest news | Patrika News
हाथरस

यहां सबकुछ भाजपा का, सौतेली है तो सिर्फ जनता

प्रधानमंत्री का आह्वान स्वच्छ भारत मिशन में करें सहयोग, स्थानीयजन प्रतिनिधियों के सौतेल व्यवहार से मंदिर के बाहर लगे कूड़े के ढेर।

हाथरसAug 27, 2018 / 05:04 pm

suchita mishra

people

people

हाथरस 27 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन की कहीं मजाक उड़ती देखनी है तो आइए नवीपुर के वनखंडी महादेव मंदिर के बाहर। यहां से कई दिनों तक नहीं उठता है कूड़ा। कूड़े के ढेर लगने से यहां पर मच्छरों का हो रहा है बोलबाला। मंदिर के बाहर ही आती कूड़े से बदबू। मंदिर परिसर में पीने के पानी की नहीं है व्यवस्था। लाख प्रयासों के बाद नल की बोरिंग तो हुई, लेकिन फिछले काफी समय से नहीं लगा मौके पर हैंडपंप। यही ही नहीं और भी समस्याएं हैं क्षेत्र की, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। परेशान हो कांग्रेस ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। बैठक कर के सफाई व पेयजल की समस्या के संबंध में मंथन कर अधिकारियों के लिए भेजी है समाधान की चिट्ठी।
अब बर्दाश्त नहीं
समस्याओं से भरी चिट्ठी में जो दिया गया है उसका पहले बैठक में किया गया है मंथन। बैठक में कांग्रेस के नगर महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर एक की हालात इन दिनों ऐसी है जैसे किसी सौतेले क्षेत्र की होती है। यहां से भाजपा की ही सभासद हैं और नगरपालिकाध्यक्ष भी भाजपा से ही है। मजे की बात भी यह है कि स्वच्छ भारत मिशन की आवाज उठाने वाले कोई और नहीं, बल्कि भाजपा से ही चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मजे की बात तो यह है कि सब कुछ भाजपा का है। अगर कोई गैर है तो वार्ड की जनता। जनता ने वोट दिया, सपोर्ट दिया, लेकिन जनसुविधा के नाम पर क्षेत्र से किया जा रहा है सौतेला व्यवहार, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नहीं उठाया जाता कूड़ा
क्षेत्र में वनखंडी महादेव श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, लेकिन लाख शिकायतों के बावजूद भी यहां पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। मंदिर के बाहर ही कई कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठता है। नहीं नियमित सफाई कर्मियों द्वारा यहां पर सफाई की जाती है। हालात पूरे वार्ड के ही लगभग एक से हैं, लेकिन मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाएं कुछ ज्यादा ही खराब हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई महीनों से यहां पर पेयजल वयवस्था के लिए चक्कर काटे जा रहे थे। बमुश्किल यहां पर नल की बोरिंग तो पालिका द्वारा करा दी गई है, लेकिन अब उस बोरिंग में हैंडपंप नहीं लगाया जा रहा है। क्षेत्र का ठेकेदार सुनता नहीं तो पालिका प्रशासन भी अब इस बात की सुनवाई नहीं कर रहा है। जबकि पेयजल संकट क्षेत्र के लिए एक बड़ी समस्या है।
आंदोलन के लिए मजबूर होंगे
बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि अगर अभी भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस के नेतृत्व में आंदोलनात्मक जैसे कदम उठाने के लिए क्षेत्र के लोग मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुष्णमुरारीलाल अग्रवाल ने की जबकि संचालन नगर महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र कौशल, रामगोपाल दीक्षित, सुरेशचंद्र, होरीलाल शर्मा, शीशमल सिंह, अनिल कौशिक, राजू कौशिक, राजकुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा, संजय कुमार, मिंटु, चंद्रकांत शर्मा, अतुल चौधरी, अजय उपाध्याय, अंकित दीक्षित आदि उपस्थित थे।

Home / Hathras / यहां सबकुछ भाजपा का, सौतेली है तो सिर्फ जनता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो