scriptपति-पत्नी के बीच की दूरी मिटा रहा ये इंजेक्शन, महिलाएं जरूर नोट कर लें ये टोल फ्री नंबर | UP government released toll free number for women latest news in hindi | Patrika News
हाथरस

पति-पत्नी के बीच की दूरी मिटा रहा ये इंजेक्शन, महिलाएं जरूर नोट कर लें ये टोल फ्री नंबर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए जारी किया है टोल फ्री नंबर

हाथरसJan 22, 2019 / 08:03 am

suchita mishra

injection

Injection

हाथरस। अंतरा और छाया। ये सिर्फ नाम नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए बड़े काम की चीज हैं। इनसे पति-पत्नी के बीच की दूरी भी मिट रही है। अंतरा और छाया से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने टोल फ्री नम्बर जारी किया है। महिलाएं इस नम्बर को नोट कर लें।
यह भी पढ़ें

एक चटपटी कहानी, जिसे पढ़कर आप खिलखिला उठेंगे

परिवार नियोजन का उपाय
भारत सरकार द्वारा दो नवीन गर्भ निरोधक साधनों की शुरुआत फरवरी २०१८ में की थी। इसमें त्रैमासिक इंजेक्शन ‘अंतरा’ और और साप्ताहिक गोली ‘छाया’ की शुरुआत हुई। जिला महिला चिकित्सालय में यह सुविधा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दी जा रही है। अंतरा इंजेक्शन जो कि एक बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक है, लेकिन यह इंजेक्शन लेने से कभी-कभी मासिक धर्म में परिवर्तन जैसे अधिक रक्तस्राव, लम्बी अवधि तक रक्तस्राव, कम रक्तस्राव या फिर मासिक धर्म का बंद हो जाना हो सकता है। इन सभी समस्याओं के कारण लाभार्थी घबरा जाती है और अगला इंजेक्शन नहीं लगवाती। इस कारण उन्हे अनचाहा गर्भ ठहरने की सम्भावना फिर से बढ़ जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अंतरा केयर लाइन का संचालन शासन द्वारा किया गया है।
यह भी पढ़ें

रजाई में दुबके थे लोग, अचानक गिरने लगे ओले, डर गए लोग, जानिए मौसम का हाल

injection
ये है नम्बर
जिला प्रतिरक्षरण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए एक टोल फ्री नंबर 1800-1033-044 जारी किया गया है। इन नंबर पर लाभार्थी द्वारा ज़रूरत पडऩे पर स्वयं भी फोन करके अंतरा से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। परिवार नियोजन की जानकारी अब कोई भी फोन पर प्राप्त कर सकेगा। इससे बच्चों में अंतर रखने का आसान और सरल दूसरा तरीका नहीं है।

Home / Hathras / पति-पत्नी के बीच की दूरी मिटा रहा ये इंजेक्शन, महिलाएं जरूर नोट कर लें ये टोल फ्री नंबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो