यह मामला झारखंड का है। दरअसल हुआ यूं कि रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद होटवार जेल से मंगलवार को बाहर निकले 17 विदेशी नागरिकों को रिहा किया गया। यह सभी तबलीगी जमात से जुड़े हुए थे। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं जो की गर्भवती पाई गई हैं। इन सभी को वीजा नियमों के उल्लंघन के मामले में पकड़ा गया था। जेल भेजे जाने से पहले इन्हें होटवार के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।
क्वारंटाइन सेंटर में भी महिलाओं और पुरुषों के लिए वार्ड अलग—अलग थे। इसके बाद भी जेल में महिलाओं को पुरुषों से अलग रखा गया था। हालांकि इन महिलाओं के पति भी इसी क्वारंटाइन सेंटर में ही थे। वर्तमान समय में तीनों विदेशी महिलाएं तीन से चार महीने की गर्भवती है। इससे से क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि जहां शारिरिक दूरी रखनी थी वहां यह कारनामा कैसे हुआ।
इधर मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन जांच में जुट गया है। जिला उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को इस गंभीर मामले की जांच के आदेश दिए है। गौरतलब है कि हिंदपीढ़ी इलाके की बड़ी मस्जिद और मदीना मस्जिद से 30 मार्च को 17 विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें 13 पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं।