
Indian Railways: कोरोना काल में रेलवे स्टेशन पर नए सिस्टम से हो रही ट्रेन टिकट चेकिंग, जानें क्या है खास
नई दिल्ली।
कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) की ओर से स्पेशल ट्रेनों ( Special Trains ) का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में देश के कुछ रेलवे स्टेशनों पर कॉन्टेक्टलेस चेकिंग सिस्टम ( Contactless Checking) लागू किया गया है। इसके लिए सेन्टर फॉर रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम ( CRIS ) ने एक एप्लीकेशन ( Mobile Application ) तैयार किया है। इसके जरिए QR Code की मदद से पैसेंजर से जुड़ी जानकारी टीटी के मोबाइल पर आ जाएगी। खास बात है कि इस तकनीक से टिकटों की चेकिंग भी मिनटों में हो जाएगी। वहीं, कोरोना संक्रमण से बचने में मदद भी मिल सकेगी।
कैसे होगा ट्रेन टिकट चेक
प्रयागराज डिवीजन ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन (Prayagraj Railway Station) पर कॉन्टेक्टलेस टिकट चेकिंग सिस्टम को लागू किया है। यात्रियों की टिकट चेकिंग अब इसी तकनीक के जरिए की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर प्रवेश पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू होती है। कॉन्टेक्टलेस टिकट चेकिंग सिस्टम के तहत ट्रेन टिकट बुक करते समय रेलवे की ओर से एक URL (लिंक) और QR Code SMS के जरिए यात्री को भेजा जाएगा, जिसे यात्री को स्टेशन पर या टिकट चेंकिंग के समय दिखाना होगा।
SMS में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल पर क्यू.आर. कोड दिखने लगेगा। इसके बाद टीटीई (TTE) यात्री के QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन कर सकेंगे। इसके बाद यात्री की पूरी जानकारी टीटी के मोबाइल पर आ जाएगी।
देशभर में लागू होगा सिस्टम
बता दें कि कॉन्टेक्टलेस टिकट चेकिंग सिस्टम को देशभर में लागू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे तैयारी में जुट गया है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए टिकटों के क्यूआर कोड को जेनरेट करने के सिस्टम पर काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी क्यू.आर. कोड की स्कैनिंग करने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। इस सिस्टम से मिनटों में ही यात्रियों की टिकट चेकिंग हो सकेगी।
Updated on:
23 Jul 2020, 2:30 PM IST
Published on:
23 Jul 2020, 2:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.