27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Raid in Medical shops: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, जांच में फार्मासिस्ट नदारद, तीन मेडिकल दुकान संचालकों को जारी किया गया नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Oct 2026, 7:28 PM IST

Raid in medical shops in MCB district

MCB Medical shops, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बंद कराईं मेडिकल दुकान (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम एमसीबी में लगातार शिकायत मिलने के बाद जांच अभियान चलाया। इस दौरान जांच में फार्मासिस्ट के नदारद रहने के कारण 3 मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद (Medical shops closed) कराया गया। बता दें कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने केल्हारी एवं मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान केल्हारी क्षेत्र में संचालित 5 मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करनेे अनुशंसा की गई।

वहीं मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर (Medical stores) के निरीक्षण में फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने के कारण 3 मेडिकल स्टोर को तत्काल आगामी आदेश तक बंद करवाया गया। इसमें बालाजी फार्मेसी, मेट्रो सिस्टम्स और स्मार्ट लैब फार्मेसी चैनपुर मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। जांच टीम के मुताबिक, औषधियों का विक्रय पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति एवं लागू औषधि नियमों के अनुपालन में किया जाना आवश्यक है।

फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन औषधि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने, औषधि विक्रय व्यवस्था में नियमानुसार अनुपालन कराने कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोर की नियमित जांच जारी रहेगी। साथ ही नियम का पालन नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Farmacist: मिल रही थी शिकायतें

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर में पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं के विक्रय और लाइसेंस की शर्तों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे थे। यह आरोप भी सामने आते रहे हैं कि पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति के बिना संचालित हो रहे हैं। वहीं कुछ संचालकों की ओर से दूसरे व्यक्ति के लाइसेंस के आधार पर दुकान चलाए जाने की शिकायतें भी मिल रही थी।

स्थानीय स्तर पर इस तरह की अनियमितताओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। साथ ही औषधि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से शिकायतों की जांच करा मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति और दवा वितरण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराने मांग उठ रही थी।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान कोई मेडिकल स्टोर बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के संचालित होता पाया जाता है अथवा अनाधिकृत व्यक्ति दवाओं का विक्रय करते मिलता है तो संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग