29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits Of Brown Rice: आइए जानते हैं ब्राउन राइस खाने के जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Benefits Of Brown Rice: ब्राउन राइस खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ब्राउन राइस न सिर्फ आपके आहार में चावल की कमी को पूरा करेगा, बल्कि आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा। साथ ही डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 22 Dec 2021, 8:24 PM IST

Benefits Of Brown Rice: आइए जानते हैं ब्राउन राइस खाने के जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Amazing health benefits of eating brown rice

नई दिल्ली। Benefits Of Brown Rice: ब्राउन राइस खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आहार में सफेद चावल को ब्राउन राइस से बदल कर अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं। भूरे चावल यानि ब्राउन राइस प्रोटीन एवं फाइबर का एक समृद्ध स्रोत हैं। ऐसे में कई बार लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। ब्राउन राइस खाने के फायदे ये हैं कि इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मिलती है। साथ ही यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत हैं। लेकिन ब्राउन राइस आपके लिए बेहतर विकल्प रहेंगे। ब्राउन राइस में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही वजन कम करने में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं ब्राउन राइस खाने के फायदे के बारे में।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं कॉड लिवर ऑयल के फायदे जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

ब्राउन राइस खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद :

ब्राउन राइस में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसके अतिरिक्त यह रक्त के थक्के बनने से भी रोकता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद :

सफेद चावल में शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है और इसके कारण डायबिटीज के मरीज इसे खाने से कतराते हैं। लेकिन इसका बेहतरीन विकल्प ब्राउन राइस है, जिसके सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता है। ब्राउन राइस का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है और धीरे पचता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम रहने में मदद मिलती है। रक्त शर्करा के अचानक उतार-चढ़ाव से भी बचाता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद :

ब्राउन राइस में तुलनात्मक रूप से कम कैलोरी होती है। लेकिन इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे मेटाबॉलिजम बेहतर होता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो ब्राउन राइस खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़े: जानिए सर्दियों में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं

हड्ड‍ियां के लिए फायदेमंद :

मैग्नीशियम व कैल्श‍ियम से भरपूर होने के कारण ब्राउन राइस, हड्ड‍ियों को मजबूत करने के लिए बेहद फायदेमंद है। सफेछ चावल की अपेक्षा यह सेहत के कई फायदे देता है।

तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद :

तंत्रिका तंत्र के सही प्रकार से काम न करने पर अल्जाइमर, पार्किंसंस व माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। इन बीमारियों से उबरने में मैग्नीशियम जरूरी तत्व साबित हो सकता है। वहीं, ब्राउन राइस में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है और इसका सेवन करने से तांत्रिक तंत्र को स्वस्थ बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।