scriptहीमोग्लोबिन बढ़ाता है चुकंदर | beat increases hemoglobin | Patrika News
स्वास्थ्य

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है चुकंदर

सलाद और जूस के रूप में चुकंदर का प्रयोग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमे…

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

सलाद और जूस के रूप में चुकंदर का प्रयोग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इसमें आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह मीठा, खून बढ़ाने वाला और पेशाब की समस्या में लाभकारी होता है।

एनीमिया: शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने वाले तत्व चुकंदर और उसकी पत्तियों में प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके लिए चुकंदर, उसकी पत्तियां, गाजर और टमाटर को मिलाकर बनाया गया जूस नियमित रूप से पीना चाहिए।

कब्ज एवं बवासीर: इसमें फाइबर की मात्रा कब्ज की समस्या को दूर करती है, जिससे बवासीर की तकलीफ में आराम होता है।

खून की शुद्धि: यह शरीर से विषैले पदार्थो को निकालकर रक्त को साफ करता है। इसे रोजाना खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

माहवारी: चुकंदर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे अनियमित माहवारी की समस्या दूर होती है।
हडि्डयां: चुकंदर शरीर में कैल्शियम को बढ़ाता है, जिससे हडि्डयां मजबूत होती हैं व हडि्डयों का भुरभुरापन नहीं सताता।
डॉ.मनोज गुप्ता डूमोली, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Home / Health / हीमोग्लोबिन बढ़ाता है चुकंदर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो