scriptशरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए बहुत मुफीद होता है स्प्लिट्स वर्कआउट जाने इसके फायदे | benefits of splits workout for flexible body | Patrika News
स्वास्थ्य

शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए बहुत मुफीद होता है स्प्लिट्स वर्कआउट जाने इसके फायदे

आजकल लोग शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने और फिट रखने के लिए लोग तमाम तरह की एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। स्प्लिट्स वर्कआउट भी उन्ही में से एक है। स्प्लिट्स का शुरुआत में अभ्यास कुछ लोगों के लिए कठिन हो सकता है। इसका सही ढंग से अभ्यास न करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इसके फायदे भी नहीं मिलते हैं। स्प्लिट्स का अभ्यास करते समय आपको कुछ बेसिक बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आसानी से स्प्लिट्स वर्कआउट का अभ्यास करने के लिए कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

नई दिल्लीDec 24, 2021 / 07:13 pm

MD IMRAN AHMAD

benefits of splits workout for flexible body

benefits of splits workout for flexible bod

नई दिल्ली : स्प्लिट्स का अभ्यास शरीर को फ्लेक्सिबल और फिट बनाने के लिए किया जाता है लेकिन इसके अभ्यास के दौरान कुछ गलतियां आप पर भारी पड़ सकती हैं। शुरुआत में स्प्लिट्स का अभ्यास करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं स्प्लिट्स का अभ्यास करने के आसान टिप्स और इसके अभ्यास से शरीर को मिलने वाले फायदे के बारे में। जानें इसका अभ्यास करने के आसान टिप्स।
स्प्लिट्स का अभ्यास करने के आसान टिप्स
स्प्लिट्स का अभ्यास सेट्स और रेप्स को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसके अभ्यास के दौरान शुरुआत में कई परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल ये समस्या ज्यादातर लोगों को इसलिए होती है क्योंकि वे सही ढंग से इसका अभ्यास नहीं कर रहे होते हैं। स्पिलिट्स का अभ्यास करते समय इन टिप्स को फॉलो करने से आप आसानी से इसका अभ्यास कर पाएंगे।
1. स्प्लिट्स करने से पहले स्ट्रेच करना
स्प्लिट्स का अभ्यास शुरुआत में ट्रेनर की देखरेख में ही किया जाता है। लेकिन कई लोग इसका खुद से ही अभ्यास करना शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें शुरुआत में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सामान्य तौर पर यह माना गया है कि स्प्लिट्स का अभ्यास करने से पहले स्ट्रेचिंग करना बहुत उपयोगी होता है। हिप फ्लेक्सर्स एडक्टर्स ग्लूट्स हैमस्ट्रिंग और ग्रोइन मसल्स को खींचने और मजबूत करने के साथ स्प्लिट्स के लिए आपको रेडी करने का काम करता है। आसानी से स्प्लिट्स का अभ्यास करने के लिए पहले स्ट्रेचिंग जरूर करें।
2. ढीले कपड़े पहनें
स्प्लिट्स का अभ्यास करते समय ढीले कपड़े पहनने चाहिए। ढीले कपड़े पहनने से आप आसानी से स्प्लिट्स कर पायेंगे। इसका अभ्यास करने के लिए आप योगा पैंट, शॉर्ट्स लियो पैंट्स आदि पहन सकते हैं। किसी भी व्यायाम का अभ्यास करते समय ढीले कपड़े पहनने से फायदा होता है।
3. वार्म अप जरूर करें
स्प्लिट्स का अभ्यास करने से पहले वार्म अप जरूर करना चाहिए। इसका अभ्यास शुरू करने से पहले कम से कम 15 मिनट तक वार्म अप करना उपयोगी माना जाता है। वार्म अप करने के लिए जॉगिंग और जंपिग जैक आदि कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी गर्म रहती है और एक्टिव हो जाती है।
4. हैवी फूड्स न खाएं

स्प्लिट्स करने से पहले हैवी फूड्स नहीं खाना चाहिए। अगर आपने स्प्लिट्स करने से पहले हैवी फूड्स का सेवन किया है तो इसकी वजह से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। स्प्लिट्स से पहले आप खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट जरूर करें। इसलिए इसका अभ्यास करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।
5. स्प्लिट्स के बाद पर्याप्त आराम जरूर करें
स्प्लिट्स करने के आपको शरीर को पर्याप्त आराम जरूर देना चाहिए। शरीर को आराम देने से आपको मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या नहीं होगी।

कैसे करें स्प्लिट्स का अभ्यास
स्प्लिट्स का अभ्यास करने के लिए आप इन स्टेप्स का पालन करें।
1. घुटनों के बल जमीन पर लेट जाएं।
2. अपना सारा वजन एड़ी पर डालें और एक पैर आगे की तरफ ले जाएं।
3. अब अपने शरीर को धीरे-धीरे जमीन की ओर ले जाएं।
4. शरीर को नीचे की तरफ लाते समय हाथों पर जोर दें।
यह भी पढ़ें : कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बहुत लाभदायक होता है सुची मुद्रा जानें इसके फायदे और करने का तरीका


5. हाथों को जमीन पर कंधे की बराबर में रखें।
6. हाथो पर शरीर का सारा वजन डालते हुए पैरों को स्लाइड करते हुए आगे की तरफ ले जाएं।
7. पैर 180 डिग्री के एंगल पर होने चाहिए।
8. इस पोजिशन में करीब 5-7 मिनट तक रहें।

Home / Health / शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए बहुत मुफीद होता है स्प्लिट्स वर्कआउट जाने इसके फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो