11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट का फैट कम करने के लिए ये घरेलू उपाय हैं बेस्ट, आज से ही शुरू करें

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इससे आपका पेट स्वस्थ रहेगा और साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।

3 min read
Google source verification
excess-belly-fat.jpg

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इससे आपका पेट स्वस्थ रहेगा और साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।  

fat-loss.jpg

बहुत से लोगों को पेट की चर्बी की समस्या होती है, जिसका समाधान करना काफी मुश्किल हो सकता है। आजकल के तेजी से बदलते जीवनशैली में, लोगों को समय की कमी होती है, जिसके कारण अक्सर पेट बाहर निकल आता है। लेकिन इससे शरीर का सामान्य आकार बिगड़ जाता है। इस समस्या का सही से सामना करने के लिए, कुछ घरेलू उपाय आजमाएं। इससे आपकी पेट की चर्बी कम होगी, और साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी।

eat-less-salt.jpg

नमक सेवन कम करें पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको नमक का सेवन घटा देना चाहिए। नमक वाले आहार जैसे कि पैक चिप्स, अचार, इत्यादि का इस्तेमाल कम करें। पैक किए हुए आहार में अधिक नमक होता है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे प्यास कम लगती है और शरीर में पानी की कमी होने से पेट भर जाता है। इसलिए, यदि आप नमक युक्त आहारों का सेवन कम करेंगे, तो आपके शरीर के लिए यह फायदेमंद होगा और पेट की चर्बी भी कम हो सकती है।

avoid-eating-rice.jpg

चावल खाने से बचें- चावल को अधिक मात्रा में खाना पेट की चर्बी बढ़ा सकता है। अगर आपको चावल पसंद है, तो ब्राउन चावल, साबुत अनाज आदि का उपयोग करें। लेकिन इसे बहुत कम मात्रा में ही खाएं।

junk-food.jpg

जंक फूड से करें तौबा -जंक फूड खाना आपके शरीर के लिए ठीक नहीं है। इससे आपकी बॉडी में फैट बढ़ सकती है। आपके आहार में जंक फूड की बजाय साबुत अनाज और सब्जियों को शामिल करें, इससे आपकी बॉडी की चर्बी कम हो सकती है।

drink-fresh-fruit-juice.jpg

ताजा फलों का जूस पीएं - ताजगी से भरपूर फलों का जूस पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। बाजार में उपलब्ध फलों के जूस में बहुत ज्यादा कैलोरी हो सकती है, जिससे शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है और मोटापा भी हो सकता है। इसलिए, अगर आप फलों का जूस पीना चाहते हैं, तो घर में ताजगी से भरपूर फलों का रस बना कर पीएं। यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा और पेट की चर्बी को भी कम कर सकता है।

oats-for-breakfast.jpg

ओट्स का सेवन करना चाहिएनाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। अगर आप अपने नाश्ते में बाहरी चीजें खाते हैं, तो इससे आपके पेट की चर्बी बढ़ सकती है और आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए, आपको अपने नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए। ओट्स में कम कैलोरी होती है, जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, ओट्स में फाइबर भी होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप कम खाते हैं। ओट्स के फायदे - वजन कम करने में मदद करता है - पेट की चर्बी कम करता है- पाचन में सुधार करता है- ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है- कोलेस्ट्रॉल को कम करता है- हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है- एनर्जी देता है