31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैरी का पना गर्मी में सेहत के लिए है फायदेमंद, इस तरह करें तैयार

कैरी का पना गर्मी में सेहत के लिए है फायदेमंद, इस तरह करें तैयार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Apr 2021, 8:09 PM IST

कैरी का पना गर्मी में सेहत के लिए है फायदेमंद, इस तरह करें तैयार

कैरी का पना गर्मी में सेहत के लिए है फायदेमंद, इस तरह करें तैयार

कैरी का पना गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे जहां एक और शरीर को ठंडक मिलती है, वहीं दूसरी ओर यह व्यक्ति को लू से भी बचाता है। आज हम आपको कैरी का पना बनाने का तरीका भी बताएंगे।

वैसे तो मेहमान नवाजी के लिए चाय का उपयोग अत्यधिक मात्रा में होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अगर आप मेहमानों के सामने चाय की जगह कैरी का पना रखेंगे, तो निश्चित ही उनको भी ठंडक का एहसास होगा।

कैरी याने की कच्चा आम होता है। इसका पना बनाने के लिए आपको कुकर में कैरी को उबालना होगा। कैरी जब उबल जाएगी, तो कुकर को ठंडा होने दें और इसके बाद छिलके को हटाकर गूदे को पानी में मसले। जिससे उसका पूरा रस पानी में निकल जाएगा। इसके बाद उसमें स्वाद अनुसार शक्कर, केसर, इलायची पाउडर, काला नमक आदि मिला सकते हैं। भुना हुआ जीरा भी मिलाएं। जिसके बाद इसे फ्रिज में रख कर कुछ देर ठंडा भी कर सकते हैं और इसे मेहमानों को सर्व करने के साथ खुद भी पीएं।

कच्चे आम में विटामिन सी होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी बेहतर रहता है। पना पीने से आपकी त्वचा में चमक आएगी, यह बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसी के साथ इसमें विटामिन ए, पोटेशियम और विटामिन बी रहता है। इसे पीने से पानी की कमी भी दूर होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल