इससे पहले 23 साल तक जमा कर रखे गए स्पर्म के जरिए बच्चों को जन्म दिया जा चुका है। इस नए मामले में बच्चों के जन्म के कई साल बाद हुआ यह खुलासा चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगा रहा है।
21 की उम्र में जमा कराए थे स्पर्म एक स्कॉटिश संगीतकार ने 21 साल की उम्र में अपने स्पर्म स्टोर कराए थे और इन्हीं फ्रोजन स्पर्म के जरिए वह 47 साल की उम्र में पिता बन सके। वह कैंसर पीडि़त हैं। कीमोथेरेपी से पहले डॉक्टरों ने बताया था कि थेरेपी के बाद वह कभी पिता न बन पाएंगे। तब उन्होंनेे अपने स्पर्म स्टोर कराए थे। इसी से संगीतकार की 37 वर्षीय पत्नी वर्ष 2010 में गर्भवती हो सकीं।
लोगों के सामने नहीं आना चाहते… गीतकार की उम्र इस वक्त 54 साल है। वह अपने विश्व रिकॉर्ड पर सामने नहीं आना चाहते थे। जब उन्हें पता चला कि गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की सूची में अनाम शख्स के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड शामिल किया जा सकता है, तब जाकर उन्होंने इसे दर्ज कराया।
बच्चे स्वस्थ संगीतकार के फ्रोजेन स्पर्म से पैदा हुए जुड़वा बच्चों में एक बेटी और एक बेटा हैं। दोनों ही स्वस्थ हैं। पहले यह रिकॉर्ड पहले एलेक्स पॉवेल नाम के व्यक्ति के नाम यह रिकॉर्ड था, जिनके स्पर्म 23 साल तक फ्रोजेन किए गए थे।