scriptनियमित योग से हृदय की समस्या व लो बीपी से होता बचाव | daily yogasan is prevent heart and BP disease | Patrika News
स्वास्थ्य

नियमित योग से हृदय की समस्या व लो बीपी से होता बचाव

योग और मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से हृदय रोगों में व तनाव में फायदा होता है। इसे योग विशेषज्ञ के निर्देशन में ही करें।

Nov 15, 2020 / 06:30 pm

Hemant Pandey

नियमित योग से हृदय की समस्या व लो बीपी से होता बचाव

नियमित योग से हृदय की समस्या व लो बीपी से होता बचाव

सूर्य नमस्कार : सूर्य नमस्कार से ब्लड सर्कुलेशन बढिय़ा और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। नियमित सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं के अभ्यास से फायदा मिलता है।
भुजंगासन : इसके लिए पेट के बल लेटकर दोनों हाथ छाती के पास रखें। सांस पर ध्यान केंद्रित करते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
पश्चिमोत्तासन : सीधे बैठकर दोनों पैरों को फैलाएं। हाथ ऊपर की ओर उठाएं। झुककर पैरों के अंगूठों को पकड़ें। योग करते हुए घुटने न मोड़ें। यह हृदय के लिए फायदेमंद है।
सर्वांगासन : पीठ के बल सीधा लेटकर पैरों को मिलाएं। हथेली जमीन से सटाकर रखें। सांस अन्दर भरते हुए हाथ-पैरों को 90 डिग्री तक उठाएं। पाचन, हृदय व रक्त शुद्धि होती है।
पदमासन : सीधे बैठकर गहरी सांस लेते हुए दाहिने घुटने को मोडक़र बाईं जांघ पर रख दें। यह प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी करें। हाथों को घुटनों पर रखें। बीपी, तनाव में फायदा मिलेगा।
15 मिनट ध्यान : सीधे पीठ के बल लेट जाएं। आंखें बंद कर पैरों को फैलाकर घुटने, पंजे को आराम दें। हाथ सीधा रखें। हथेलियां आसमान की ओर फैलाएं। ध्यान शरीर के हर अंग पर ले जाएं। इसके बाद दाहिने पंजे, घुटने पर ध्यान ले जाएं। इसी तरह दाहिने पैर पर प्रक्रिया दोहराएं। इसके बाद सिर पर ध्यान ले जाएं।

Home / Health / नियमित योग से हृदय की समस्या व लो बीपी से होता बचाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो