स्वास्थ्य

Jackfruit Side Effects: कटहल खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Jackfruit Side Effects: कटहल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कटहल कई सारे गुणों से भरपूर होता है। लेकिन कटहल के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Aug 14, 2022 / 07:00 pm

Roshni Jaiswal

Do not eat these things after eating jackfruit

Jackfruit Side Effects: कटहल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोग कटहल का सेवन कच्चा और पका दोनो रूप से करना बहुत पसन्द करते हैं। कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन कटहल फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन कटहल के साथ करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको कटहल के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन कटहल के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए
कटहल खाने के नुकसान

1. पपीता
कटहल खाने के तुरंत बाद पपीते का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद पपीते के सेवन करने से शरीर में सूजन हो सकता है। इसलिए कटहल खाने के बाद तुरंत बाद पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने के है अनगिनत फायदे, इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
2. दूध
कटहल खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद दूध पीने से सफेद दाग और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कटहल खाने के बाद तुरंत बाद दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
3. भिंडी
कटहल खाने के तुरंत बाद भिंडी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद भिंडी खाने से पेट दर्द, कब्ज जैसे परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए कटहल खाने के बाद तुरंत बाद भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: अधिक मात्रा में लाल मिर्च का सेवन पेट में बढ़ा सकता है जलन, जानें इसके साइड इफेक्ट्स
4. पान
कटहल खाने के तुरंत बाद पान का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि कटहल खाने के बाद पान खाने सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कटहल खाने के बाद तुरंत बाद पान का सेवन करने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Jackfruit Side Effects: कटहल खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.