28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tulsi Water Benefits: सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने के है अनगिनत फायदे, इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

Tulsi Water Benefits: सुबह खाली पेट तुलसी का पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी की पत्तियां कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 11 Aug 2022, 12:25 PM IST

Tulsi Water Benefits: सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने के है अनगिनत फायदे, इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

Health benefits of drinking basil water on an empty stomach in the morning

Tulsi Water Benefits: तुलसी की पत्तियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में तुलसी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन तुलसी की पत्तियों से बने पानी भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। जी हां, सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याएं को भी दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं तुलसी का पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

तुलसी के पानी पीने के फायदे

1. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तुलसी का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है अनानास का जूस, रहेंगी कई बीमारियां दूर

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने में फायदेमंद
पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तुलसी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके अलावा ये पेट, कब्ज और लूज मोशन की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

3. वायरल इंफेक्शन से बचाने में फायदेमंद
वायरल इंफेक्शन से बचें रहने के लिए सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तुलसी का पानी पीने से वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है। साथ ही ये सर्दी-जुकाम और गले में खराश से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: लौंग की चाय पीने से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, सर्दी-खांसी को दूर करने में होता है फायदेमंद

4. तनाव को कम करने में फायदेमंद
तनाव को कम करने के लिए सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तुलसी की पत्तियों में कई ऐसे तत्त्व मौजूद होते हैं, जो तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल