28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Clove Tea Benefits: लौंग की चाय पीने से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, सर्दी-खांसी को दूर करने में होता है फायदेमंद

Clove Tea Benefits: लौंग की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लौंग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। सर्दी-खांसी की समस्याओं को दूर करने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना फायेदमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 9 Aug 2022, 5:56 PM IST

Clove Tea Benefits: लौंग की चाय पीने से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, सर्दी-खांसी को दूर करने में होता है फायदेमंद

Amazing health benefits of drinking clove tea in hindi

Clove Tea Benefits: लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन लौंग से बनी चाय का सेवन करने से सेहत कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना लौंग की चाय पीना शरीर के लिए लाभकारी होता है। सर्दी-खांसी और सूजन की समस्याओं से राहत पाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये दांत दर्द में पेन किलर की तरह का काम करता है। तो आइए जानते लौंग की चाय का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

लौंग की चाय पीने के फायदे

सर्दी-खांसी राहत दिलाने में फायदेमंद
सर्दी-खांसी राहत पाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी और आम संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: पपीता की तरह ही इसके पत्तों के जूस में है कमाल के फायदे, प्लेटलेट्स बढ़ाने में होता है मददगार

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता हैं।

दांत के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दांत के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में मौजूद तत्त्व मुंह से बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और दांत के दर्द के लिए पेन किलर की तरह काम करता है। जिससे दांत के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही मसूढ़ों की सूजन को कम भी कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अगर डाइट में करेंगे इन 4 चीजों को शामिल, तो नही बढ़ेगा हार्ट अटैक का खतरा

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल