28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth Breaking Fast Plan: करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाना चाहिए? हेल्थलाइन और न्यूट्रीसेंस से जानिए व्रत खोलते समय पेट को बिना नुकसान पहुंचाए हल्का, पौष्टिक और सही डाइट प्लान चुनने के टिप्स।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 28 Oct 2026, 12:35 PM IST

खुशहाल महिला हाथ में चलनी लिए चांद देखने के बाद पानी पीकर करवा चौथ का निर्जला व्रत खोल रही है।

व्रत खोलने के बाद अचानक भारी या मीठा खाने से बचें; सही और संतुलित तरीके से पारण करने से गैस, एसिडिटी और सेहत से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है-प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

After Karwa Chauth Fast: पूरे दिन बिना अन्न और जल के रहने के बाद जब शाम को चांद देखकर व्रत खोला जाता है, तो उत्साह सबसे अलग होता है। लेकिन इस खुशी में अक्सर लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं चांद देखते ही एक साथ बहुत सारा खाना या तली-भुनी चीजें खा लेना। दिनभर शांत रहे पेट पर अचानक भारी खाने का लोड डालना एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट दर्द की बड़ी वजह बन सकता है। आइए जानते हैं कि व्रत खोलने के बाद (पारण के समय) पेट को बिना तकलीफ दिए सही और पौष्टिक डाइट कैसे ली जाए।

करवा चौथ पारण डाइट; हल्का और पौष्टिक भोजन

हेल्थलाइन के मुताबिक, व्रत के तुरंत बाद शरीर को एकदम से भारी खुराक की नहीं, बल्कि नमी और हल्की ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए अपने व्रत की शुरुआत हमेशा पानी या हल्के लिक्विड से करें। एक साथ आधा लीटर पानी पीने के बजाय गुनगुने पानी के कुछ घूंट लें या फिर नारियल पानी पिएं। इससे शरीर के अंदर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सुधरता है और पेट को भी राहत मिलती है।

व्रत खोलने के बाद सही डाइट प्लान

न्यूट्रीसेंस के मुताबिक, जब आप लंबे उपवास के बाद खाना शुरू करें, तो बेहद हल्के और आसानी से पचने वाले फूड्स चुनें। इसके बाद आप चाहें तो एक कटोरी सादी दाल का पानी, पतली मूंग दाल की खिचड़ी या उबले हुए हल्के मखाने ले सकती हैं।

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाएं

रात के मुख्य भोजन में एकदम से मैदा, बहुत ज्यादा मसालेदार सब्जियां या पूरी-कचौरी खाने से बचें। इसकी बजाय घर का बना ताजा और सादा खाना चुनें। आप रोटी के साथ लौकी, तोरी या परवल की हल्की सब्जी खा सकती हैं। अगर आपको कुछ अलग खाना है, तो दलिया या ओट्स की खिचड़ी भी एक बेहतरीन विकल्प है। खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही दूध पिएं, ताकि पेट में भारीपन महसूस न हो।

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद सही डाइट (डॉ. विपुल अग्रवाल, MBBS, MD, FAGE, CPCDM, RSSDI, फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट के अनुसार)

सबसे पहले क्या खाएं- व्रत के तुरंत बाद पानी के छोटे-छोटे घूंट पिएं, फिर 1-2 खजूर या कोई एक फल खाएं। अगर आपको कमजोरी या शुगर लो लगने जैसी सुस्ती आ रही है, तो थोड़ा सा फल और ले सकते हैं।

15-20 मिनट बाद- इसके थोड़ी देर बाद अपनी नॉर्मल और संतुलित थाली खाएं। थाली में दाल या पनीर (यानी प्रोटीन), हरी सब्जी, 1-2 रोटी और थोड़ा सा सलाद जरूर रखें।

खाने का सही क्रम- पहले सलाद और प्रोटीन (दाल/पनीर) खाएं, उसके बाद रोटी खाएं। इस तरह खाने से शरीर में शुगर एकदम से नहीं बढ़ती, बल्कि धीरे-धीरे पचती है।

किन चीजों से दूर रहना है;

  • तली-भुमी चीजें जैसे पूरी, पकौड़े और कचौरी।
  • बहुत ज्यादा चावल।
  • एकदम से मीठे पकवान।
  • अगर मीठा खाने का मन भी है, तो खाना खाने के बाद उसका एक छोटा टुकड़ा लें, कभी भी खाली पेट मीठा न खाएं।

रात के समय इन बातों का रखें ध्यान;

  • रात का खाना हमेशा हल्का-फुल्का रखें।
  • खाना खाने के बाद कम से कम 10 मिनट धीरे-धीरे जरूर टहलें।
  • सोने से पहले अपनी शुगर जरूर चेक कर लें, खासकर तब जब आप शुगर की दवा लेते हों।

करवा चौथ का व्रत जितना आदरणीय है, उसकी समाप्ति यानी पारण का तरीका भी उतना ही समझदारी भरा होना चाहिए। थोड़ा संयम रखें, धीरे-धीरे भोजन करें और एक बार में पेट भरकर खाने से बचें। सही और हल्का खान-पान आपको व्रत के बाद भी तरोताजा रखेगा और अगले दिन आलस या कमजोरी महसूस नहीं होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल