
निधि यादव पत्रिका डॉट कॉम में Health Content Writer के पद पर कार्यरत हैं। ये यहां हेल्थ सेक्शन के लिए स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं। आसान भाषा में जटिल स्वास्थ्य जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाना इनकी विशेषता है। ये बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव, महिलाओं की सेहत, पोषण, लाइफस्टाइल, मानसिक स्वास्थ्य, फिटनेस, मेडिकल रिसर्च और हेल्थ अवेयरनेस जैसे विषयों पर तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करती हैं। पत्रकारिता की शुरुआत से पहले निधि ने सरकारी नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई की। मेडिकल और हेल्थ सेक्टर की पढ़ाई का अनुभव होने के कारण स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर इनकी अच्छी पकड़ है। निधि पिछले एक वर्ष से पत्रिका डॉट कॉम के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां शुरुआत में इन्होंने प्रिंट मीडिया में महिलाओं, लाइफस्टाइल और करियर से जुड़े विषयों पर काम किया। इसके बाद इन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हेल्थ बीट की जिम्मेदारी संभाली और वर्तमान में स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर नियमित रूप से लेख लिख रही हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक ऐसी हेल्थ जानकारी पहुंचाना है, जो न सिर्फ सही और प्रमाणिक हो, बल्कि लोगों के लिए आसानी से समझ में भी आए। किसी भी स्वास्थ्य विषय पर लेख तैयार करने से पहले ये विश्वसनीय मेडिकल संस्थानों और रिसर्च आधारित स्रोतों का अध्ययन करती हैं, ताकि पाठकों को तथ्यपरक और भरोसेमंद जानकारी मिल सके।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
