13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की लाड़ली बहनों को 65395 करोड़ की सौगात, 40वीं किस्त पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Ladli Behna Yojana MP : सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे राशि, लाड़ली बहना योजना में जून 2023 से अगस्त 2026 तक 39 किस्तों का हो चुका भुगतान
2 min read
Google source verification
gift worth 65395 crore for ladli behna yojana in mp

एमपी में लाड़ली बहना योजना में 65395 करोड़ की सौगात : फोटो सोर्स : Patrika and X @DrMohanYadav51

Ladli Behna Yojana : एमपी की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। उनके बैंक खातों में आज सरकार पैसे भेजेगी। रविवार को लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को मासिक किस्त की राशि मिलेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में होने वाले कार्यक्रम में यह राशि जारी करेंगे। यह लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त होगी। इस किस्त के साथ ही मध्यप्रदेश में योजना के अंतर्गत बहनों को दी गई सौगात की राशि 65395 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। लाड़ली बहना योजना ​की किस्त जारी करने के पहले सीएम मोहन यादव ने रविवार सुबह अपने एक्स हेंडल पर कार्यक्रम के संबध में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने आगर मालवा में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देने की बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की जाएगी।

हर पात्र महिला के खाते में पहुंचेंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी। अक्टूबर 2023 से इसमें 250 रुपए की वृद्धि कर सहायता राशि 1250 रुपए प्रतिमाह कर दी गई। नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपए की वृद्धि की गई जिसके बाद महिलाओं को सहायता राशि 1500 रुपए हो गई है।

अब तक 65 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

लाड़ली बहना योजना में सितंबर की किस्त के साथ ही प्रारंभ से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65395.99 करोड़ रुपए हो जाएगी। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से जून 2023 से अगस्त 2026 तक 63560.90 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में डाले जा चुके हैं।

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में रविवार को 1.25 करोड़ बहनों के बैंक खातों में 1835.09 करोड़ जारी करेंगे। इसके अलावा वे कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ भी करेंगे। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगर मालवा में वे 225.95 करोड़ के 33 कामों का भूमिपूजन और 28.14 करोड़ के 17 काम का लोकार्पण करेंगे।