
बांधवगढ़ का हाथी सात महीने में यूपी पहुंच चुका है। (Photo: Rajasthan Patrika)
Collar One Elephant : बांधवगढ़ के जंगलों से निकला एक हाथी इन दिनों उत्तर प्रदेश के जंगलों में विचरण कर रहा है। रेडियो कॉलर वाला यह हाथी करीब सात महीने से जारी अपने सफर में शहडोल, सीधी और रीवा के जंगलों को पार करते हुए अब उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। खास बात यह है कि वह अकेला नहीं है, उसके साथ एक हथिनी भी लगातार चल रही है। दोनों फिलहाल मिर्जापुर और प्रयागराज के जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 'कॉलर वन' के नाम से पहचाने जाने वाले इस हाथी की हर गतिविधि पर वन विभाग रेडियो कॉलर के जरिए नजर रख रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त के अंतिम सप्ताह में दोनों हाथियों ने मध्यप्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
