11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav Live: जयपुर सहित 147 शहरी निकायों में वोटिंग प्रक्रिया शुरू, 87.60 लाख वोटर्स करेंगे मतदान

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Second Phase live: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर सहित 6 नगर निगमों व 20 नगर परिषदों व 121 नगर पालिकाओं के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Phase 2 Live Updates
राजस्थान में निकाय चुनाव का दूसरा चरण। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Nikay Chunav Live Updates: जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर सहित 6 नगर निगमों व 20 नगर परिषदों व 121 नगर पालिकाओं के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। आज 4852 वार्डों के लिए 9758 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं, जहां 87,60,884 मतदाता 18266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन निकायों के 45 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका, जबकि टोंक नगर परिषद के एक वार्ड में प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। बता दें कि वोटिंग का दूसरा चरण खत्म होते ही प्रदेश की सभी 309 नगरीय निकायों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।

2026-09-11 07:19:40 am

Rajasthan Nikay Chunav: सीएम भजनलाल शर्मा ने की मतदान की अपील

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि आज नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान है। आइए, हम सभी मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। हमारा एक-एक वोट नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। इसलिए मतदान के दिन घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग जरूर करें। जो युवा साथी पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, वे भी पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें।

2026-09-11 07:13:23 am

Jaipur Nagar Nigam Election: सीएम भजनलाल जगतपुरा में करेंगे मतदान

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जगतपुरा के नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गेटोर पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी वार्ड 141 के बूथ नंबर 10 पर मतदान करेंगी।

2026-09-11 06:49:29 am

Rajasthan Nikay Chunav Live: 40 नए निकायों में पहली बार चुनाव

40 नवगठित नगरीय निकाय में पहल बार चुनाव हो रहे हैं। इन 107 नगरीय निकायों के 2019 से 2021 के बीच अलग-अलग चरणों में चुनाव में 4027 वार्डों पर 73 लाख 78 हजार 611 मतदाताओं में से 50 लाख 12 हजार 642 ने मतदान किया था। मतदान प्रतिशत 67.93 प्रतिशत रहा था। पिछले बार जयपुर, जोधपुर व कोटा मे दो-दो निकाय थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनाव में मतदान के लिए 86 प्रतिशत का लक्ष्य रखा है। वहीं मतदाताओं की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पानी एवं छायादार स्थान की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।

2026-09-11 06:48:13 am

Rajasthan Nikay Chunav Live: मतदाता सूची में ऐसे खोजें नाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम एवं संबंधित विवरण ऑनलाइन खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई है। मतदाता वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाकर 'Search Voter' विकल्प के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को जिला, नगरीय निकाय, मतदाता का नाम, पिता/पति का नाम और आयु की जानकारी भरनी होगी। इसके अतिरिक्त जिला चयन कर VoterID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं।

2026-09-11 06:39:40 am

Rajasthan Nikay Chunav Phase-2: 87,60,884 मतदाता करेंगे 18266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

जयपुर सहित प्रदेश के 147 शहरी निकायों में सुबह 7 बजे से दूसरे फेज की वोटिंग शुरू होगी। आज 4852 वार्डों के लिए 9758 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जहां 87,60,884 मतदाता 18266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

2026-09-11 06:30:29 am

Rajasthan Nikay Chunav: पहले चरण में 76.41% रहा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगर निगमों सहित 162 नगरीय निकायों के लिए बुधवार को हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए है। इसके अनुसार पहले चरण 76.41% मतदान हुआ। 91.98% मतदान के साथ सबसे आगे प्रतापगढ़ की अरनोद नगर पालिका रही। वहीं भीलवाड़ा नगर निगम में सबसे कम 63.84% मतदान हुआ। आयोग ने मतदान के बाद अनुमानित 76.04% मतदान और चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सबसे कम 61.49% मतदान होने की जानकारी दी, जो संशोधित होने के बाद कुल मतदान 76.41% तथा चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में मतदान 68.15% हो गया।