10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: 11 सितम्बर को कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, दूसरे चरण के निकाय चुनाव में सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग

Jaipur : जयपुर नगर निगम क्षेत्र का वोटर कहीं भी नौकरी कर रहा हो, शुक्रवार को उसकी छुट्टी रहेगी। वेतन या अवकाश कम नहीं होंगे। यानि की निकाय चुनाव में मतदान दिवस (11 सितम्बर) पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा।
2 min read
Google source verification
jaipur nagar nikay chunav employees paid leave 11 sept 7 am Voting start

Jaipur : जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) संदेश नायक। फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur : नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर जिले में शुक्रवार को मतदान दिवस के अवसर पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत एवं मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) संदेश नायक ने बताया कि द्वितीय चरण में शुक्रवार को नगर निगम जयपुर के निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले के ऐसे कार्मिक जो उपर्युक्त नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, लेकिन अपने काम-काज के सिलसिले में अन्य स्थानों पर नियोजित हैं, उन्हें भी मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। यह व्यवस्था संबंधित मतदाताओं को मतदान के अवसर से वंचित न होने देने के उद्देश्य से की गई है।

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) संदेश नायक ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं प्रतिष्ठानों को आदेश की समुचित पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था की गई है ताकि मतदान दिवस पर पात्र कर्मचारी अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकें।

जिला प्रशासन की सभी संबंधित नियोक्ताओं व संस्थानों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित नियोक्ताओं एवं संस्थानों से अपील की है कि मतदान दिवस पर पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार सवैतनिक अवकाश प्रदान करते हुए आदेश की पालना सुनिश्चित करें, ऐसा नहीं करने पर संबंधित नियोक्ताओं एवं संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव : दूसरे चरण में सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे चरण में 147 निकायों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू होगा। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर एवं पाली नगर निगम के लिए मतदान होगा।

राज्य निकायों के कुल 10 हजार 245 वार्डों में दूसरे चरण में 4774 वार्डों में चुनाव होगा जबकि 45 वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही होने के कारण वहां निर्विरोध चुनाव हो गया। दूसरे चरण में 18 हजार 266 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जहां 9 हजार 758 मतदान बूथों पर 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए सभी मतदान बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण की 147 नगर निकायों में 40 नवगठित नगर निकाय हैं जिनमें पहली बार चुनाव होगा तथा शेष 107 नगर निकायों में गत आम चुनावों में 67.93 प्रतिशत मतदान रहा था। राज्य की 309 नगर निकायों के चुनाव में बुधवार को 162 नगर निकायों के लिए मतदान हो चुका हैं और इन निकायों में 76.42 प्रतिशत रहा।