scriptएलोवेरा जूस पीने से गर्मी में अनेक फायदे, कब्ज एसिडिटी से भी होता बचाव | Drinking aloe vera juice has many benefits in summer, constipation also prevents acidity | Patrika News
स्वास्थ्य

एलोवेरा जूस पीने से गर्मी में अनेक फायदे, कब्ज एसिडिटी से भी होता बचाव

एलोवेरा जूस पीने से गर्मी में अनेक फायदे, कब्ज एसिडिटी से भी होता बचाव

मुंबईApr 05, 2021 / 02:24 pm

Subodh Tripathi

एलोवेरा जूस पीने से गर्मी में अनेक फायदे, कब्ज एसिडिटी से भी होता बचाव

एलोवेरा जूस पीने से गर्मी में अनेक फायदे, कब्ज एसिडिटी से भी होता बचाव

गर्मी के मौसम में एलोवेरा जूस पीने के कई फायदे हैं। यह शरीर को ताजगी देने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी देता है। सबसे अच्छी तो यह बात है कि यह आसानी से मिल जाता है। इसका जूस घर में बहुत सरल तरीके से बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसके फायदे और जूस बनाने का तरीका बताएंगे।
यह तो आपको पता ही होगा कि एलोवेरा का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। लोग अच्छी सेहत और सूरत के लिए एलोवेरा का उपयोग करते हैं। इसका जहां एक ओर टानिक तैयार होता है, तो इसका जेल बनाकर भी महिलाएं उपयोग करती हैं। इसी के साथ इसका जूस भी काफी फायदेमंद होता है।
आपको बता दें कि एलोवेरा में भरपूर पानी होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इसका उपयोग करने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा। इसी के साथ यह बॉडी से विषैले तत्वों को भी बाहर करने में मदद करेगा।
एलोवेरा का जूस आपके लीवर को स्वस्थ रखता है, इसलिए रोजाना एलोवेरा का जूस उपयोग करना चाहिए।

एलोवेरा जूस से आंत में वाटर कांटेक्ट बढ़ाया जा सकता है। जिससे आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। जिस व्यक्ति को कब्ज की समस्या हमेशा रहती है। उन्हें रोजाना एलोवेरा जूस पीना चाहिए।
जिन लोगों को हार्टबर्न यानी पेट और सीने में जलन की समस्या होती है। उन्हें एलोवेरा जूस पीना चाहिए।

आपके चेहरे पर कील-मुंहासे, झुर्रियां और डार्क सर्कल है, तो आप एलोवेरा का उपयोग चेहरे पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा का एक पत्ता लेना होगा। फिर उसका एक छोटे टुकड़ा कर छिलका निकाल कर उसे चेहरे पर रगड़े और काफी देर तक रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपकी त्वचा भी दमकने लगेगी।
एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन का अच्छा सोर्स है। इसलिए यह सेहत के साथ स्किन को भी फायदा पहुंचाता है।

एलोवेरा का जूस बनाने के लिए आप एलोवेरा का पत्ता ले और उसके छिलके उतार लें। इसके बाद जो गुदा बचता है, उसे मिक्सर में डालकर पानी के साथ ग्राइंड करें। एलोवेरा का जूस तैयार हो गया है। इसका उपयोग आप कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में भी एलोवेरा जूस मिलने लगे हैं। लेकिन आप घर में तैयार करके सेवन करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

Home / Health / एलोवेरा जूस पीने से गर्मी में अनेक फायदे, कब्ज एसिडिटी से भी होता बचाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो