scriptहैंड वॉशिंग की ये आदत रहेगी तो दूर रहेंगे बीमारियों से | Hand washing habit for Childrens is good for Health | Patrika News
स्वास्थ्य

हैंड वॉशिंग की ये आदत रहेगी तो दूर रहेंगे बीमारियों से

क्या आप जानते है कि हैंड वॉशिंग के इस अच्छी आदत के चलते आप कितनी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Dec 23, 2016 / 10:26 pm

guest user

बचपन से ही खाना खाने से पहले एक अच्छी आदत सिखाई जाती है हैंड वॉशिंग की। ताकि बच्चों को बीमारियों से दूर रखा जा सके। क्या आप जानते है कि हैंड वॉशिंग के इस अच्छी आदत के चलते आप कितनी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
थ्रोट इंफेक्शन – बिना हाथ धोए खाना खाने से थ्रोट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे कफ और खराश की शिकायत हो जाती है।

डायरिया – बच्चों में डायरिया की शिकायत काफी ज्यादा होती है। क्योंकि यह बीमारी पाचन तंत्र से जुड़ी होती है। कई बार गलत खाने से नहीं बल्कि हैंड वॉशिंग नहीं करने की वजह से यह बीमारी हो सकती है।
फूड इंफेक्शन– गंदे हाथों से खाना खाने से फूड इंफेक्शन होने का खतरा सबसे अधि‍क होता है। हमारे हाथों में कई ऐसे रोगाणु चिपके रहते हैं जो फूड इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।
दस्त की प्रॉब्लम गंदे हाथों से खाना खाने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है। पाचन क्रिया दुरुस्त न हो तो कई समस्याएं जैसे दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस की तकलीफ हो जाती है।

Home / Health / हैंड वॉशिंग की ये आदत रहेगी तो दूर रहेंगे बीमारियों से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो