स्वास्थ्य

Karonda Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है करौंदा, जानें अन्य फायदे

Karonda Benefits: करौंदा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करौंदा कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। करौंदा का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

Jul 31, 2022 / 12:03 pm

Roshni Jaiswal

Health benefits of karonda for bones and heart

Karonda Benefits: करौंदा का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। करौंदा को फल और सब्जी दोनों तरह से खाया जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी, जूस, चटनी और अचार के रूप में किया जाता है। करौंदा में विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करौंदा का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं करौंदा का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में
करौंदा के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करौंदा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करौंदा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
2. दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करौंदा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करौंदा में फाइबर और पोटैशियम के गुण पाए जाते है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते है। जिससे दिल से जुड़ी समस्या दूर रहती है।
3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए करौंदा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करौंदा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: दिल के शेप वाले अरबी के पत्ते दिल की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें अन्य फायदे
4. पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए करौंदा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करौंदा में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये गैस, एसिडिटी, कब्ज और लूज मोशन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Karonda Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है करौंदा, जानें अन्य फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.