2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health insurance हर साल करीब 15 फीसदी महंगा, 5 वर्ष में दोगुना हुआ इलाज का खर्च

इंश्योरेंस: स्वास्थ्य बीमा हर साल करीब 15 फीसदी महंगा हो रहा, 5 वर्ष में दोगुना हुआ इलाज का खर्च 10 लाख रुपए सालाना कवरेज वाला स्वास्थ्य बीमा सबसे अधिक बिक रहा अभी, 2019 में 2 से 3 लाख रुपए कवरेज वाला हेल्थ इंश्योरेंस करा रहे थे लोग

2 min read
Google source verification
Mediclaim

Mediclaim

इंश्योरेंस: स्वास्थ्य बीमा हर साल करीब 15 फीसदी महंगा हो रहा, 5 वर्ष में दोगुना हुआ इलाज का खर्च
10 लाख रुपए सालाना कवरेज वाला स्वास्थ्य बीमा सबसे अधिक बिक रहा अभी, 2019 में 2 से 3 लाख रुपए कवरेज वाला हेल्थ इंश्योरेंस करा रहे थे लोग

66% बढक़र 5 लाख रुपए हो गई कंपनियों की ओर से कर्मचारियों के लिए कराए गए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की औसत सम इंश्योर्ड राशि, जो पहले 3 लाख रुपए थी

15% बढ़ा मैटरनिटी बेनिफिट और कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले कंम्प्रिहेंसिव हेल्थकेयर में 110त्न का हुआ इजाफा
14% कंपनियां ही भारत में अपने कर्मचारियों का कराती है टर्म इंश्योरेंस, जबिक ग्लोबल औसत 30% से अधिक

60% भारतीय अब रिटायरमेंट प्लानिंग में स्वास्थ्य बीमा को दे रहे प्राथमिकता,
कंतार के इडिया रिटायरमेंट इंडेक्स के मुताबिक

ऐसे बढ़ा औसत सालाना बीमा प्रीमियम

वर्ष राशि
2018-19 - 17,900
2019-20 - 19,800
2020-21 - 20,200
2021-22 - 22,100
2022-23 - 23,800
2023-24 - 26,553
(सालाना बीमा प्रीमियम रुपए में)

48% बढ़ा 5 साल में स्वास्थ्य बीमा का औसत टिकट साइज, 2019 में लोग सालाना 17,000 रुपए प्रीमियम चुका रहे थे जो अब बढक़र 26,553 रुपए हुआ
इतनी बढ़ गई बीमा क्लेम की राशि
बीमारी 2019-2023 बढ़ोतरी
संक्रामक रोग 24,000- 64,000- 161%
सांस की बीमारी 48,000- 94,000- 95%
पेट संबंधी रोग 46,000 - 89,000 - 93%
आंख संबंधी 78,000- 1,20,000- 54%
(स्रोत: पॉलिसीबाजार, प्लम)

देश में इलाज का खर्च बढऩे से स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम पिछले 5-7 वर्षों से हर साल औसतन 15त्न बढ़ रहा है। पिछले पांच वर्षों में इलाज का खर्च दोगुने से भी ज्यादा हो गया है, इस वजह से लोग अब अधिक कवरेज वाला हेल्थ इंश्योरेंस करा रहे हैं। पॉलिसीबाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल में हेल्थ इंश्योरेंस पर लोगों का सालाना खर्च 8,600 रुपए बढ़ गया है। 2019 में लोग सालाना औसतन 17,900 रुपए हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम चुका रहे थे, जो 2023-24 में बढक़र औसतन 26,553 रुपए हो गई है। अधिकतर लोग 10 लाख कवरेज वाली पॉलिसी ले रहे हैं।


हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के आंकड़े बताते हैं कि जिन सामान्य बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, उनके इलाज की लागत 2018 के बाद से अब तक 160% बढ़ी है, यानी दोगुनी से भी अधिक हो गई है। वहीं, प्लम की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में खुदरा महंगाई पिछले 5 साल में औसतन 5.4% की दर से बढ़ी है, वहीं मेडिकल क्षेत्र में महंगाई दर सालाना 14त्न से ज्यादा बढ़ी है। इससे कंपनियों की ओर से कर्मचारियों के लिए कराए गए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की औसत सम इंश्योर्ड राशि 66% बढक़र 5 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 3 लाख रुपए थी।


ऐसे बढ़ी सम इंश्योर्ड राशि
वर्ष राशि
2018 4.2
2020 9.4
2023 22.4
(राशि लाख रुपए में)