स्वास्थ्य

Exercise for healthy heart :- हार्ट को हेल्दी रखना है तो इस तरह करें एक्सरसाइज की शुरुआत

Exercise for healthy heart: हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आप अगर Exercise करने जा रहे है। तो आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि आपका हार्ट स्वस्थ रहेगा, तो निश्चित ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आप भी अपने आप को स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे।
 

मुंबईMay 24, 2021 / 06:45 pm

Subodh Tripathi

Exercise for healthy heart :- हार्ट को हेल्दी रखना है तो इस तरह करें एक्सरसाइज की शुरुआत

भागदौड़ भरी जिंदगी में अत्यधिक तनाव और खानपान में लापरवाही के कारण Heart से संबंधित बीमारियां घर कर लेती है। ऐसे में हर कोई व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए Exercise का सहारा लेता है। अगर आप भी हार्ट के लिए भी एक्सरसाइज करने जा रहे हैं। तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
आपको बता दें कि एक्सरसाइज करने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है और आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है।इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज सही ढंग से करें। आज हम आपको एक्सरसाइज करने का तरीका बताएंगे।
यह भी पढ़ें:- गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा यह पिंक साल्ट।

इस तरह करें शुरुआत:-

कुछ लोग एक्सरसाइज तो करते हैं। लेकिन शुरुआत में ही इतनी अधिक एक्सरसाइज कर लेते हैं कि दो-चार दिन बाद फिर वह एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। इस कारण अगर आप भी एक्सरसाइज की शुरुआत करने जा रहे हैं। तो आप एक्सरसाइज धीरे धीरे करें। यानी अगर आप दौड़ना चाहते हैं। तो पहले धीरे धीरे चलें, फिर तेज चलना शुरू करें और फिर कुछ देर दौड़े। इसी प्रकार आप लिफ्ट करना चाहते हैं। तो हल्के वजन से शुरुआत करें। ताकि आपकी यह एक्सरसाइज लंबे समय तक चलती रहे।
यह भी पढ़ें:- दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पिए बेल का शरबत।

नियमित करें एक्सरसाइज:-

आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो निश्चित ही आपका हार्ट तो स्वस्थ रहेगा ही सही, साथ ही आपका ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और शरीर के अन्य अंग भी स्वस्थ रहेंगे। इसलिए कोशिश करें कि दो-चार दिन एक्सरसाइज करके नहीं छोड़े। बल्कि कम कम एक्सरसाइज ही करें। लेकिन लंबे समय तक नियमित करें।
यह भी पढ़ें:- संक्रमण से बचाएगी अजवाइन की चाय पाचन तंत्र भी रहेगा मजबूत।

एरोबिक एक्सरसाइज करें:-

एरोबिक एक्सरसाइज करने से आपको अधिक थकान भी महसूस नहीं होती है और आप आसानी से उसे कर सकते हैं। जैसे कि चलना फिरना, जोगिंग करना, साइकिल चलाना। यह एक्सरसाइज करने से आपको जोड़ों के दर्द से संबंधित समस्या भी नहीं होती है। इसी के साथ आप स्विमिंग और वॉकिंग भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय।

स्ट्रैंथ ट्रेनिंग करें:-

गर्मी के मौसम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आपको काफी फायदा मिलेगा। इससे आपका वजन तो कम होगा ही सही, साथ ही आपके शरीर में फुर्ती भी नजर आने लगेगी।
हार्ट के लिए टहलना जरूरी:-

आप हार्ट के लिए एक्सरसाइज करते हैं। तो उसके लिए टहलना जरूरी होता है। आप अगर रोज नहीं भी टहलने जा सकते हैं। तो कम से कम सप्ताह में 5 दिन जरूर टहलने जाएं। इससे आपका श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। इसी के साथ रोजाना एक्सरसाइज करने से आप तनाव से भी दूर रहते हैं।

Home / Health / Exercise for healthy heart :- हार्ट को हेल्दी रखना है तो इस तरह करें एक्सरसाइज की शुरुआत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.