30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में कैसे रखें अपने नाक का ख्याल

सर्दियों के मौसम में हमेशा आपके नाक ठंडे होते रहते हैं। यदि आप चाहते हैं की आपके नोज को ठंड न लगे और आपको जुखाम न हो तो आप सर्दियों में अपने नाक का पूरा ध्यान रखें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 25 Nov 2021, 11:01 PM IST

सर्दियों में कैसे रखें अपने नाक का ख्याल

how to take care of your nose in winter

नई दिल्ली। ठंड में कई लोगों को लगातार साइनस परेशान करता है, कई को डस्ट एलर्जी हो जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है, कुछ के हाथ और पैर रात भर कंबल में रहने के बाद भी गर्म नहीं होते तो कुछ की नाक इतनी ठंडी हो जाती है कि उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आती।
कारण
नाक का ठंडा हो जाना बहुत आम है और इसके पीछे मौसम के साथ-साथ आपकी हेल्थ भी जिम्मेदार हो सकती है। नाक के ठंडे होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे

आपका शरीर बहुत ठंडा हो गया है इस बात का इंडिकेशन देते हैं नाक

ब्लड सर्कुलेशन हाथ, पैर और नाक में धीरे होता है और ठंडे मौसम में तो ब्लड फ्लो ज्यादातर मुख्य अंगों की तरफ जाता है जिससे सही तरह से उनका फंक्शन हो सके। यही कारण है कि नाक, कान, हाथ और पैर ज्यादा ठंडे हो जाते हैं

हो सकता है निमोनिया के लक्षण हो
अगर आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा ठंडक हो गई है और शरीर कम सर्दी में भी ज्यादा रिस्पॉन्स दे रहा है तो उसका कारण निमोनिया हो सकता है। ऐसे समय में नाक का रंग भी बदलता है। वो ज्यादा सफेद, ब्लू रंग की दिखती है और उसका सुन्न हो जाना भी आम है।

यह भी पढ़े-बर्थ कण्ट्रोल पिल्स खाना आपके लिए कितना सही है
नाक का ख्याल कैसे रखें
रोज़ाना स्टीम लें जिससे नाक को गर्मी भी मिले और साथ ही साथ साइनस भी साफ रहे। जब भी सर्द मौसम में बाहर निकलें तो नाक को स्वेटर या मफलर से ढक लें। ऐसा करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो आपकी नाक को गर्म रखे।
गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें। सर्दियों में गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी हमेशा आपको ज्यादा ठंडक से बचाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।