28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलकर हंसेंगे तो जमकर जीएंगे, दूर होंगे तनाव, हार्ट भी रहेगा स्वस्थ

खुलकर हंसेंगे तो जमकर जीएंगे, दूर होंगे तनाव, हार्ट भी रहेगा स्वस्थ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 May 2021, 4:41 PM IST

खुलकर हंसेंगे तो जमकर जीएंगे, दूर होंगे तनाव, हार्ट भी रहेगा स्वस्थ

खुलकर हंसेंगे तो जमकर जीएंगे, दूर होंगे तनाव, हार्ट भी रहेगा स्वस्थ

आज का दिन वर्ल्ड लाफटर डे के रूप में मनाया जाता है। हंसी स्वास्थ्य का ऐसा खजाना है। जिसके माध्यम से आप कई रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। आप हंसते हुए लंबा जीवन भी व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन जरूरी है कि आप दिन में एक से दो बार खुलकर हंसे और तनाव से मुक्त रहें। आज हम आपको खुलकर हंसने के फायदे बताने जा रहे हैं। किस प्रकार आप खुलकर हंसने से तनाव से दूर होते हुए स्वस्थ रह सकते हैं।

हमारे शरीर में खुलकर हंसने से पॉजिटिव ट्रांसमीटर्स रिलीज होते हैं। हंसने से हार्टअटैक और अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे हार्ड की पंपिंग भी सही रहती है और किडनी के लिए भी लाभदायक है।

खुलकर हंसने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आपको कई बीमारियों से निजात मिलती है।इससे एंजायटी डिसऑर्डर्स की आशंका भी कम हो जाती है।

हंसने से आपके शरीर के सभी रिलैक्सेशन पॉइंट एक्टिव होते हैं। जो आपके हार्ट और मस्तिष्क पर असर करते हैं। हंसने से आपका हृदय और मस्तिष्क बेहतर कार्य करते हैं।

हंसने से फेफड़ों के हर भाग में ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचता है और फेशियल मसल्स की भी ऑटोमेटिक एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे आपके फेस पर ग्लो आता है, हंसने से स्ट्रेस कम होता है।

जानकारी के अनुसार अगर आप 10 से 15 मिनट हंसते हैं। तो आपके शरीर से करीब 50 कैलोरी बर्न होती है। इस अनुसार आपका वेट भी हंसने के कारण लॉस होता है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

निराशा और अवसाद की स्थिति में आपको खुल कर हंसना चाहिए। क्योंकि जो बात आपके दिमाग में दबी है। वह हंसी के माध्यम से बाहर आ जाती है।

गर्भवती महिला को शुरू के 3 माह में हंसना चाहिए और बाद के 6 महीनों में ऐसा हंसना चाहिए जिससे आपको एब्डोमेन के निचले हिस्से पर जोर नहीं लगे।

थायराइड, मोटापा, टॉन्सिल्स की समस्या से ग्रस्त लोगों को भी हंसना लाभदायक होता है। अस्थमा, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिसीज में मंद मंद मुस्कुराना चाहिए।

इस प्रकार कहा जाता है कि आपको लंबा जीवन जीना है। तो खुलकर हंसे, आप खुलकर हंसेगे। तो जमकर जीएंगे और आपको टेंशन भी नहीं होगा और आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। आपका हार्ट भी स्वस्थ रहेगा।

खुलकर हंसने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हंसने से डायबिटीज, पेट दर्द, तनाव, आदि की समस्या भी दूर होती है और व्यक्ति को इन रोगों से लड़ने की क्षमता भी आती है। हंसने से आपका ब्लड सरकुलेशन ही बेहतर रहता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल