scriptकश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन से स्वीडन के नागरिक की मौत | Kashmir: Swedish citizens death by avalanches in Gulmarg | Patrika News
विविध भारत

कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन से स्वीडन के नागरिक की मौत

पुलिस ने कहा ने डैनियल नामक स्वीडन के एक स्कीयर की मौत हो गई जबकि पुलिस की टीम ने बेंजामिन नामक स्वीडन के दूसरे स्कीयर को बचा लिया।

Jan 18, 2018 / 06:04 pm

Mohit sharma

 avalanches

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग के एक स्की रिसॉर्ट में हिमस्खलन के कारण स्वीडन के एक स्कीयर की मौत हो गई जबकि उसके साथी को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग के आफरवाट चोटियों में स्वीडन के दो स्कीयर हिमस्खलन में फंस गए थे। पुलिस ने कहा ने डैनियल नामक स्वीडन के एक स्कीयर की मौत हो गई जबकि पुलिस की टीम ने बेंजामिन नामक स्वीडन के दूसरे स्कीयर को बचा लिया। वह भी हिमस्खलन के दौरान फंस गया था।

पहले भी हुई थी 11 की मौत

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी। यह पता नहीं चल पाया कि हिमस्खलन की चेतावनी लागू हाने के बाद भी स्वीडन के स्कीयर को स्कीइंग की इजाजत कैसे दी गई। वहीं पिछले दिनों उत्तरी कश्मीर सीमा इलाके में हुए हिमस्खलन में फंसे 11 लोगों की मौत हो गई थी । सभी लोग अपने वाहन से इस इलाके में यात्रा कर रहे थे। कड़ाके की ठंड के चलते यहां सभी लोगों की मौत हो गई थी। यह हिमस्खलन कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तीन हजार मीटर के साधना दर्रा इलाके में हुआ था। साधना दर्रा सर्दियों के मौसम में छह महीने तक बंद रहता है। यह दर्रा कुपवाड़ा और करनाह के सीमावर्ती शहरों को जोड़ता है। पहाड़ी दर्रा पर बचाव अभियान एक टेढ़ी खीर है क्योंकि यहां की सड़कों पर शून्य तापमान में बचाव अभियान चलाना जोखिम भरा रहता है।

अफगानिस्तान में 50 से ज्यादा मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और तूफ़ान में कई दर्जन लोगों की जानें चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी अफगानिस्तान के इलाके में रविवार को बर्फबारी की वजह से करीब 50 लोगों की मौतें हो गई। नूरिस्तान में अभी भी दर्जन भर से ज्यादा लोग लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए तलाशी अभियान जारी है। अभी भी ठंड रहने के आसार हैं।

Home / Miscellenous India / कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन से स्वीडन के नागरिक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो