scriptरोमांच के साथ एकाग्रता भी बढ़ाता है “पैडल बोर्ड योगा” | paddle board yoga good for health | Patrika News
स्वास्थ्य

रोमांच के साथ एकाग्रता भी बढ़ाता है “पैडल बोर्ड योगा”

पानी में सर्फिग बोर्ड पर योगाभ्यास का नया तरीका ईजाद हुआ है। इसेे एक्वा योगा या स्टैंड…

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

जयपुर। पानी में सर्फिग बोर्ड पर योगाभ्यास का नया तरीका ईजाद हुआ है। इसेे एक्वा योगा या स्टैंड अप पैडल योगा (एसयूपी) नाम दिया है। सर्फिग के लिए इस्तेमाल होने वाले पैडल बोर्ड पर यह योगा करना रोमांचक होने के साथ शरीर के लिए लाभकारी भी है। इससे संतुलन बेहतर होता है व एकाग्रता बढ़ती है।

क्या है एसयूपी : यह हठ योग और विन्यास योग आसनों का संयोजन है। इसकी शुरूआत जमीन पर वार्मअप के साथ होती है। सांस और स्थिरता अभ्यास करना भी जरूरी होता है। इसके बाद पानी में एक बोर्ड की मदद से खुद को संभालते हुए बुनियादी आसन किया जाता है।

सीखने के लिए
पहली बार ऎसा करने वालों को जल सुरक्षा के नियम मालूम होने चाहिए। पानी पर साधारण सा आसन भी गहनता के साथ होता है। बोर्ड पर सब कुछ धीमी गति से होता है क्योंकि संतुलन बनाए रखने में समय लगता है।

प्रशिक्षक जिलियन जिब्री कहती हैं, “यह पानी पर चलने जैसा है। यह संतुलन पर काम करता है। इसमें दृष्टि पर ध्यान देना होता है। यह पूरे शरीर का व्यायाम है।”

Home / Health / रोमांच के साथ एकाग्रता भी बढ़ाता है “पैडल बोर्ड योगा”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो