30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए लगाएं इन 4 प्लांट्स को, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां भी हो जाएंगी दूर

मच्छरों की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, वहीं आज हम आपको ऐसे चार पौधों के बारे में बताएंगें, जिनके इस्तेमाल से डेंगू, मलेरिया के जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाएँगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 22 May 2022, 7:47 PM IST

मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए लगाएं इन 4 प्लांट्स को, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां भी हो जाएंगी दूर

plant these trees to get rid of dengue and malaria

डेंगू, मलेरिया के जैसी बीमारियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, ये बीमारियां वहीं इतनी ज्यादा खतरनाक होती हैं कि स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों का सामना आपको करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको नेचुरल तरीके से मच्छर भगाने के इन उपायों के बारे में बताएंगें, जो प्राकर्तिक तरीके से मच्छर को दूर भगा देंगे, जानिए इन उपायों के बारे में।

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे की बात करें तो ये सेहत के लिए तो बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, वहीं यदि इस पौधे को आप घर पर लगाते हैं तो भी ये मच्छरों की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इस पौधे को आप घर पर, कमरे के बाहर अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी लगा सकते हैं। वहीं मच्छरों के काटने पर तुलसी के पत्तों का रस भी काफी ज्यादा असरदार होता है।

गेंदें का फूल
ये फूल न केवल दिखने में खूबसूरत होता है बल्कि इसके गुण भी बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली होते हैं, इसके फूल के इस्तेमाल से मच्छर दूर चले जाते हैं, इसलिए इस पौधे को आप आँगन में लगा सकते हैं, या बालकनी में भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते दही के साथ प्याज मिला के खाने की गलती, जानिए क्या होता है नुकसान

पुदीना का पौधा
पुदीना का पौधा सेहत के लिए तो बेहतरीन होता ही है, वहीं ये अपनी सुगंध से भी सबको प्रभावित कर देता है, इसके खुशबू से मच्छर दूर चले जाते हैं, इस पौधे की खासियत ये भी होती है कि ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी की समस्या को भी दूर कर देता है।

यह भी पढ़ें: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए राजमा, सेहत को हो सकते ढेरों नुकसान

सिट्रोनेला का पौधा
इस पौधे की बात करें तो इसकी लम्बाई लगभग 5 फ़ीट तक होती है, आप इसे गमलों में लगा सकते हैं, वहीं घर की साफ़-सफाई के लिए भी इस पौधे का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं, लेकिन इस बात के ऊपर अधिक ध्यान रखने कि जरूरत होती है कि इसको पानी की आवश्य्कता अन्य पौधों के मुकाबले ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें: अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 बड़े फायदे, गर्मियों में पेट के लिए है बहुत लाभकारी

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल