30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sprouted Onions Benefits: अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 बड़े फायदे, गर्मियों में पेट के लिए है बहुत लाभकारी

Sprouted Onions Benefits: गर्मी में प्याज का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, ऐसे में यदि आप खुद को स्वस्थ बना के रखने के लिए अंकुरित प्याज का सेवन करते हैं तो इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन साबित होता है। जानिए अंकुरित प्याज के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 22 May 2022, 6:53 PM IST

अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, गर्मियों में पेट के लिए है बहुत लाभकारी

Sprouted Onions Benefits

Sprouted Onions Benefits: प्याज का सेवन तो आमतौर पर सभी को बेहद पसंद होता है, ये कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होते हैं, इनमें फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर आदि सारी चीजें प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। लेकिन यदि आप प्याज का सेवन अंकुरित करके करते हैं तो इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा प्रचुर होती है, जो बॉडी को गर्मी से बचा के रखने में असरदार होती है। इसलिए जानिए अंकुरित प्याज के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

पेट की बीमारी हो जाती है दूर
पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो अंकुरित प्याज का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसमें फाइबर की मात्रा प्रचुर होती है, जो पेट साफ़ रखने में मदद करते हैं, वहीं इनके सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट
यदि आप इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं और पेट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो प्याज का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज के सेवन से लू नहीं लगती है, और ये प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें: जानिए कुकिंग ऑयल से जुड़ी इन गलतियों के बारे में जो आपको बना सकती हैं हाइपरटेंशन का मरीज, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां भी

हड्डियों के लिए होता है फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो प्याज का सेवन अत्यंत लाभदायक होता है, इसमें कैल्शियम के साथ फोस्फोरस की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बना के रखती है, इसलिए प्याज का सेवन आप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते दही के साथ प्याज मिला के खाने की गलती, जानिए क्या होता है नुकसान

बॉडी को करता है डिटॉक्स
अंकुरित प्याज के रोजाना सेवन से शरीर को डिटॉक्स में बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है, इसमें ऐसे विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं जो बॉडी से गंदगी को बाहर निकाल देते हैं, आप अंकुरित प्याज को सलाद, सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए राजमा, सेहत को हो सकते ढेरों नुकसान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल