30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: जानिए इन फलों और सब्जियों के बारे में जिन्हें माना जाता है शुगर फ्री, डायबिटीज के पेशेंट्स जरूर करें इनका सेवन

Health Tips: यदि आप भी डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आज हम आपको इन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगें जिन्हें शुगर फ्री माना जाता है और वहीं इनके सेवन से पेट से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 10 Jan 2022, 12:32 PM IST

Health Tips: जानिए इन फलों और सब्जियों के जिन्हें माना जाता है शुगर फ्री, डायबिटीज के पेशेंट्स जरूर करें इनका सेवन

Health Tips

नई दिल्ली। Health Tips:आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि डायबिटीज के जैसी बीमारियों का होना बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है,लेकिन इसके होने पर यदि व्यक्ति अपने लाइफस्टाइल और डाइट को सही तरीके से फॉलो नहीं करता है तो उसे अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए आज हम कुछ ऐसे फलों और सब्जियों के बारे में बताएंगें जो शुगर फ्री माने जाते हैं वहीं इन फलों व सब्जियों के सेवन से कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं। आपको भी इन सब्जियों और फलों के बारे में जानना चाहिए।

1.कीवी
कीवी की बात करें तो ये न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि इसका सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है, कीवी के रोजाना सेवन से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है, कई अध्यनों के अनुसार कीवी के रोजाना सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए अच्छा माना जाता है, ये एक सुपरफूड होता है जिसे आप अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2.पत्ता गोभी का सेवन
पत्ता गोभी की बात करें तो इसे स्वादिष्ट सब्जियों में से एक माना जाता है,पत्ता गोभी में शुगर की मात्रा बहुत ही कम होती है इसमें सोडियम,मैग्नीशियम,विटामिन ए,आयरन,विटामिन सी,विटामिन ई आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, पत्ता गोभी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पत्ता गोभी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

3.एवोकाडो
एवोकाडो की बात करें तो स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि इसे एक शुगर फ्री फ्रूट भी माना जाता है,एवोकाडो में शुगर की मात्रा बेहद ही कम होती है, वहीं ये फाइबर रिच होते हैं और इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है,यदि आप भी डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो ऐसे में एवोकाडो का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। एवोकाडो के सेवन से वहीं पेट से जुड़ी कई समस्या भी दूर होती जाती है और ये शुगर के लेवल को बरक़रार रखने में असरदार माना जाता है।

4.ब्रोकली का सेवन
ब्रोकली की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है,ब्रोकली का सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है, ब्रोकली में विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन डी के जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है वहीं ये त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर रखती है। ब्रोकली को शुगर फ्री सब्जी भी माना जाता है, ये शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

5.टमाटर का सेवन
टमाटर सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, टमाटर के रोजाना सेवन से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है, इसमें विटामिन सी,विटामिन ए,प्रोटीन के जैसे ढेरों तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। टमाटर न केवल डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए अच्छा होता है वहीं ये हड्डियों को मजबूत बना के रखने में भी असरदार होता है। टमाटर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपको स्वस्थ बना के रखने में सहायक होती है।

यह भी पढ़ें:आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल