2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Best Weight Loss Diet : 2022 में वजन कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डाइट

नए साल की शुरुवात हो गई है । ऐसे में हर कोई अपने हेल्थ को लेकर सचेत भी है। हर कोई अपने लिए एक डाइट चार्ट चाहता है जिसकी सहायता से वो अपने वजन को नियंत्रित कर सकें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 2 Jan 2022, 11:27 AM IST

The best diets to help you lose weight in 2022

2022 में वजन कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डाइट

नई दिल्ली। नए साल की शुरुवात में आज हम आपको बताएंगे की किस प्रकार के डाइट की सहायता से आप अपने हेल्थ को ठीक कर सकते हैं और अपने डाइट का पालन कर वेट को भी नियंत्रित कर सकते हैं । अगर आप अपने डाइट में पालक को सामिल करें तो ये आपके वजन को कम करने में काफी मदद कर सकता है। पालक में मौजुद पोषक तत्व आपके हेल्थ को फिट रखने में मदद करेगा साथ ही यह आपके वजन को भी नियंत्रित करने में सक्षम है ।

तेल के जगह घी का प्रयोग
डाइट में तेल की बजाए घी का प्रयोग करें। वैसे इस डाइट में सभी डेयरी प्रोडक्ट्स पर बैन है लेकिन ही घी के सेवन की छूट है। हरी सब्जियों में आप घी से तड़का लगाएं। साथ ही आप जो भी आइटम अपने लिए बनाएं इनमें घी का प्रयोग करें।

पैक्ड फ्रूट जूस का ना करें इस्तीमाल

पैक्ड फ्रूट जूस का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है। डिब्बाबंद की बजाए आप नेचुरल फलों का आहार करें और घर में ही जूस निकालकर उसका ही सेवन करें।

हरी सब्जियों का सेवन
इस डाइट में अरहर, मूंग, मसूर और चने जैसी दालों का सेवन नहीं कर सकते हैं। लेकिन ब्रोकली, हरी मटर जैसी हरी सब्जियों को खा सकते हैं लेकिन डिब्बाबंद हरी सब्जियों पर भी पाबंदी है। इसके अलावा आप मीट और मछली को भी शामिल कर सकते हैं।

संसाधित या प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों को खाने और पीने से बचना चाहिए, इनमे चीनी और कैलोरी उच्च मात्रा में होते हैं, जो आपके वजन घटाने के प्रयासों को खराब कर सकते हैं। खाद्य पदार्थ जैसे कैंडी, तले हुए खाद्य पदार्थ और सोडा जैसे आइटम केवल वजन घटाने के प्रयासों में ही बाधा नहीं डालते अपितु ये समग्र स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल