28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खून साफ करने में काफी मददगार है तुलसी, अदरक, धनिया से बने यह ड्रिंक

खून साफ करने में काफी मददगार है तुलसी, अदरक, धनिया से बने यह ड्रिंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 6 May 2021, 10:19 PM IST

,

खून साफ करने में काफी मददगार है तुलसी, अदरक, धनिया से बने यह ड्रिंक,खून साफ करने में काफी मददगार है तुलसी, अदरक, धनिया से बने यह ड्रिंक

हमारे शरीर में खून ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करता है। हमारा खून जितना शुद्ध होगा। उतने ही हम स्वस्थ रहेंगे। आज हम आपको ऐसे ड्रिंक का सेवन करने के उपाय बताएंगे। जिससे हमारा खून भी साफ होगा और हमें ताजगी भी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार तुलसी के पत्तों में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप रोजाना तुलसी की 8 से 10 पत्तियां चबाकर खाएं, तो इससे खून साफ होगा और अगर आप तुलसी की पत्तियों की चाय पी सकते हैं। तो यह ओर भी बेहतरीन उपाय होगा। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 10 से 15 तुलसी की पत्तियां डालें और उसे 10 मिनट तक उबालें। फिर इसे छानकर पी जाएं। इससे आपके शरीर को काफी फायदा होगा।

धनिया और पुदीने की चाय भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना धनिया और पुदीने की पत्तियों की चाय बना कर पिएंगे। तो इससे खून को साफ करने में काफी सहायता होगी। इसलिए आप एक गिलास पानी में थोड़ी धनिया और थोड़ी पुदीने की पत्ती डालें और 10 मिनट तक उबालें। फिर इसे छानकर चाय की तरह पियें।

अदरक और गुड़ की चाय भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इन दोनों में ऐसे गुण होते हैं। जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालते हैं। अदरक खून को साफ करने में काफी मददगार होता है और गुड़ हमारे शरीर में थकान नहीं रहने देता है। इसलिए अदरक और गुड़ की चाय पिएंगे। तो काफी फायदा होगा। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ा अदरक कूट कर डालें और उसमें थोड़ा गुड़ भी मिला लें। इसे उबलने दें और जब उबल जाए तो छानकर पियें।

खून को साफ करने के लिए नींबू के रस में भी कई गुणकारी तत्व होते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू डालकर पी लें। इससे आपका खून साफ होगा और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। जो निश्चित ही आपको फायदा करेंगे। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो आप चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल